फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki Gypsy to replace by Suzuki Jimny in 2018 Auto Expo

मारुति सुजुकी जिप्सी की जगह आने वाली है Suzuki Jimny, कुछ ऐसे होंगे फीचर्स

Mon, 11 Dec 2017 11:23 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Dec 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Gypsy to replace by Suzuki Jimny in 2018 Auto Expo
Suzuki Jimny - फोटो : Motor1
2018 ऑटो एक्सपो में बस कुछ महीने बाकी हैं और ऐसे में सबकी निगाह देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पर टिकी हुई है। ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी क्या दिखाने वाली है इसे लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि एक नाम जो सबसे ज्यादा सामने आ रहा है वो सुजुकी Jimny का है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 3 लाख में मारुति बलेनो को बना दिया मर्सिडीज, RTO ने देखा तो कर दी सीज
विज्ञापन


बताते चलें कि यह मारुति सुजुकी जिप्सी की तर्ज पर बनाई गई कार है। सुजुकी जिप्सी देश की पॉपुलर ऑफ रोड कारों में से एक रही है। यह पेट्रोल इंजन के साथ आती है इसलिए महिंद्रा की डीजल जीप से ज्यादा पावरफुल है। इंडियन आर्मी ने इस कार का काफी इस्तेमाल किया है। कंपनी इस कार को फिलहाल स्पेशल ऑर्डर पर ही बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Maruti Suzuki Gypsy to replace by Suzuki Jimny in 2018 Auto Expo
Suzuki Jimny - फोटो : Motor 1
कुछ दिन पहले 2018 Jimny को पहली बार जापान की एक फ्रैक्ट्री में देखा गया था। अब हाल ही में एक इटेलियन मैगजीन ने इस कार को फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। इंटीरियर की बात करें तो देखकर लगता है इसमें खासतौर पर कठोर प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, नई जिप्सी में 1.2 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया होगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। हालांकि कार के पूरे फीचर्स को जानने के लिए 2018 ऑटो एक्सपो का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed