{"_id":"5bf5028dbdec22699b14a7fb","slug":"maruti-suzuki-ertiga-launched-today-know-the-features-and-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 सीटर Ertiga भारत में लांच, कीमत 7.44 लाख रुपए से शुरू ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
7 सीटर Ertiga भारत में लांच, कीमत 7.44 लाख रुपए से शुरू
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
New Ertiga
मारुति सुजुकी की 7 सीटर कार अर्टिगा भारत में आज लांच हो गई है। मारुति सुजुकी की यह कार भारत में एमपीवी सेगमेंट की शानदार कार है। मारुति अर्टिगा एमपीवी को नए HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।नई कार को पूरी तरह से नए डिजाइन से लैस किया गया है।
विज्ञापन
लांच हुई अर्टिगा की लंबाई 4395एमएम, चौड़ाई 1735एमएम,और ऊंचाई 1690एमएम है। कार का व्हीलबेस 2740एमएम है। नई अर्टिगा कार में फेसलिफ्टेड Ciaz वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
जो कि 104 एचपी की पावर जनेरेट करता है। इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा।
डीजल इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल वाला ही 1.3 लीटर इंजन दिया जाएगा। जो कि 89 एचपी की पावर जनेरेट करता है। लांच हुई अर्टिगा पहली बार डुअल-बैटरी सेटअप के साथ आएगी।
विज्ञापन
अर्टिगा को सबसे पहले 2012 में बाजार में उतारा गया था। कंपनी अब तक इसकी 4.18 लाख से अधिक इकाइयां बेच चुकी है। बात करें कीमत की तो इस कार की शुरूआती कीमत 7.44 लाख रुपए है।