{"_id":"5cc937d6bdec22073561a795","slug":"maruti-suzuki-domestic-sales-dip-in-april-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारुति ऑल्टो से लेकर डिजायर तक की बिक्री में आई बड़ी गिरावट, जानिये वजह","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति ऑल्टो से लेकर डिजायर तक की बिक्री में आई बड़ी गिरावट, जानिये वजह
Wed, 01 May 2019 11:39 AM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 01 May 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। पैसेंजर व्हीकल्स मिनी सेगमेंट और पैसेंजर व्हीकल्स कॉम्पैक्ट सेगमेंट में अप्रैल 2019 में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। आइये विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मारुति ऑल्टो से लेकर डिजायर तक की बिक्री गिरी
पैसेंजर व्हीकल्स मिनी सेगमेंट की बात करें तो ऑल्टो और ओल्ड वैगन-आर की अप्रैल (2019) में 39 प्रतिशत की गिरावट देखने की मिली है इस दौरान कंपनी ने कुल 22,766 गाड़ियां बेचीं, जबकि पिछले साल अप्रैल महीने में यह आंकड़ा आंकड़ा 37,794 यूनिट्स का था। वही बात पैसेंजर व्हीकल्स कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बात करें तो नई वैगन-आर, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निश, बलेनो,डिजायर और टूर एस की बिक्री में भी 13.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। अप्रैल (2019) में कंपनी ने जहां 72,146 यूनिट्स सेल की थी वही इस पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 83,834 यूनिट्स का रहा था। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक के आंकड़ों की बात करें तो मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी कुल 1,240,854 गाड़ियां हैं। एक्सपर्ट की माने तो नए गाड़ियों के दाम बढ़ने से भी गिरावट एक बड़ी वजह से हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ertiga में नया इंजन
हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी नई एमपीवी Ertiga को नए 1.5-litre DDIS 225 डीजल इंजन के साथ लांच किया। बात कीमत की करें तो नए डीजल इंजन के साथ नई अर्टिगा में 3 वेरिएंट्स आपको मिलेंगे इसके VDi वेरिएंट की कीमत 9.86 लाख रुपये, ZDi वेरिएंट की कीमत 10.69 लाख रुपये और ZDi+ वेरिएंट की कीमत 11.20 लाख रुपये रखी गई है।