फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki cuts production by 20 percent for ninth straight month

मंदी की मारः Maruti ने घटाया 20 फीसदी उत्पादन, नए गुजरात प्लांट का काम किया धीमा!

Sat, 09 Nov 2019 10:48 AM IST
paliwal पालीवाल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 09 Nov 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki cuts production by 20 percent for ninth straight month
मारुति सुजुकी - फोटो : Social

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने लगातार नौवें महीने उत्पादन घटा दिया है। आर्थिक सुस्ती और कमजोर मांग के चलते कंपनी ने अक्तूबर माह में उत्पादन 20 फीसदी घटा दिया है। शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी ने अक्तूबर माह में कुल 1,19,337 गाड़ियों का उत्पादन किया। पिछले साल कंपनी ने इसी माह में 1,50,497 गाड़ियों का उत्पादन किया था।

विज्ञापन

इन गाड़ियों का कम हुआ उत्पादन

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि उसने छोटी गाड़ियां मसलन ऑल्टो, एस-प्रेसो और पुरानी वैगन आर के उत्पादन में 39 फीसदी (20,985 यूनिट्स) की कटौती की है। इसके अलावा नई वैगन आर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर के उत्पादन में 13.6 फीसदी (64,079) की कटौती की। वहीं सियाज के उत्पादन में 45 फीसदी (1922 यूनिट्स) की कटौती कर दी थी।

विज्ञापन

यूटिलिटी व्हील्स का भी उत्पादन घटाया

कंपनी ने इस दौरान एस-क्रॉस, अर्टिगा, एक्सएल6 और विटारा ब्रेजा की 22,736 यूनिट्स का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल 22,526 यूनिट्स का उत्पादन हुआ था। वहीं मारुति ने पिछले महीने ओमनी और इको का उत्पादन 45 फीसदी घटाते हुए 7,661 यूनिट्स ही बनाईं थी।     

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे प्लांट का काम धीमा किया

सुजुकी के गुजरात के हंसलपुर में दो प्लांट हैं, जहां कुल गाड़ियों का उत्पादन पांच लाख यूनिट का होता है। वहीं तीसरा प्लांट निर्माणाधीन है, जहां हर साल 2.5 लाख गाड़ियों का उत्पादन होगा। सुजुकी ने नए प्लांट का काम धीमा कर दिया है। टीओआई की खबर के मुताबिक मारुति अपने कुछ प्रोजेक्ट्स का पुर्नमुल्यांकन भी शुरू कर रही है।

चरम पर हैं छूट

हाल ही में मारुति के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा था कि उद्य़ोग जगत में नई मांग आना मुश्किल है और वाहनों पर मिल रही छूट अपने चरम पर है। जहां सुजुकी की कुल सालाना निर्माण क्षमता पांच लाख यूनिट है, जबकि मारुति हरियाणा (गुड़गांव और मानेसर) और गुजरात में हर साल तकरीबन 15 लाख यूनिट बना रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed