फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki celerio 2021 bookings open maruti celerio 2021 booking amount maruti suzuki celerio new model 2021 launch date in india

Maruti Suzuki Celerio 2021: न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी सेलेरियो की बुकिंग शुरू, मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें पूरी डिटेल्स

Tue, 02 Nov 2021 05:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Nov 2021 05:56 PM IST
सार

Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सेलेरियो) अपने लेटेस्ट अवतार में भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। मारुति ने मंगलवार को एलान किया कि उसने अपने न्यू जेनरेशन सेलेरियो कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
maruti suzuki celerio 2021 bookings open maruti celerio 2021 booking amount maruti suzuki celerio new model 2021 launch date in india
2021 Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सेलेरियो) अपने लेटेस्ट अवतार में भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। मारुति ने मंगलवार को एलान किया कि उसने अपनी न्यू जेनरेशन सेलेरियो कार के लिए 11,000 रुपये की टोकन राशि में बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने 2021 Maruti Celerio में एक्सटीरियर डिजाइन से लेकर केबिन और कंफर्ट के साथ-साथ फीचर्स में कई महत्वपूर्ण अपडेट का वादा किया है। मारुति सेलेरियो हैचबैक सेगमेंट की काफी लोकप्रिय कार है। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई कार ज्यादा बेहतर होगी और इसमें प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे। नई कार में स्टाइल, इंटीरियर और फीचर्स सब कुछ नया होगा। सेलेरियो का नया मॉडल पहले की तुलना में हल्का और ज्यादा माइलेज देने वाला होगा। न्यू जेनरेशन Maruti Suzuki Celerio इस साल इंडो-जापानी ब्रांड की सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्च में से एक है। 
विज्ञापन


मारुति का सेलेरियो पर बड़ा दांव
सेमीकंडक्टर चिप की वैश्विक कमी के बीच बिक्री की मात्रा को बढ़ाने के लिए, मारुति सुजुकी सेलेरियो पर दांव लगा रही है। नई स्विफ्ट के बाद से कार निर्माता की ओर से इस साल यह पहला लॉन्च है। कोरोना काल में ग्राहक छोटे वाहनों को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। ऐसे में लेटेस्ट सेलेरियो ग्राहक की पसंद बन सकती है।  
विज्ञापन


मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग और बिक्री के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "नए पेट्रोल इंजन, आकर्षक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ ऑल-न्यू सेलेरियो एक ऑल-राउंडर है। हमें विश्वास है कि ऑल-न्यू सेलेरियो एक बार फिर कॉम्पैक्ट सेगमेंट को गर्माएगी। आज के शहरी, प्रगतिशील और आकांक्षी ग्राहक, अपने व्यक्तित्व से मेल खाने वाले एक जीवंत और एक्टिव उत्पादों की तलाश करते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलेरियो से बड़ी उम्मीदें
जहां Celerio अपने साथ काफी संभावनाएं लेकर आती है, Maruti Suzuki को अभी भी अन्य वाहन निर्माताओं की तरह संकट से बाहर आने के लिए प्रयास करना होगा। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उत्पादन में उल्लेखनीय गिरावट के साथ सेमीकंडक्टर की कमी ने विशेष रूप से मारुति को प्रभावित किया है। कंपनी का कहना है कि नए वाहनों की मांग मजबूत बनी हुई है और यह सुनिश्चित करने के लिए वह ओवरटाइम काम कर रही है ताकि डिलीवरी की समयसीमा में ज्यादा देरी न हो। 

मारुति सेलेरियो इंजन 
मारुति सुजुकी ने पुष्टि की है कि नई सेलेरियो में नेक्स्ट जेनरेशन के k-सीरीज डुअल-जेट, डुअल VVT इंजन मिलेगा। साथ ही इसमें माइलेज बढ़ाने के लिए आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर दिया गया है। हालांकि पावर और टॉर्क के आंकड़ों की जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन नई सेलेरियो एक बार फिर एक व्यावहारिक शहरी आवाजाही के विकल्प होने की अपनी साख को बनाए रख सकती है। 

नया डिजाइन
आनेवाली सेलेरियो के फ्रंट में एक नई ग्रिल दी गई है जिसमें क्रोम एक्सेंट मिलेगा, जो इसके अपील को खास बनाता है। हेड लाइट डिजाइन को भी अपडेट किया गया है। साथ ही बॉडी कैरेक्टर लाइन्स को जोड़ा गया है। गाड़ी का ओवरऑल प्रोफाइल अब पहले से ज्यादा गोल हो गया है। 

नए फीचर्स
हालांकि कंपनी ने अभी इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है कि नई सेलेरियो में कौन से नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक न्यू-जेनरेशन सेलेरियो में मारुति सुजुकी का स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 


सेफ्टी फीचर्स
मारुति सुजुकी कार को नए प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कॉम्पीटिशन में मदद करने के लिए कई फीचर्स, कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स के उतार सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 मारुति सेलेरियो में एक नया सेंटर कंसोल, मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, मल्टी फंक्शन वाला स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकी एडजस्टेबल ओआरवीएम,  नई अपहोल्स्ट्री, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग, कीलेस एंट्री, EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed