फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki cars Ertiga mpv waiting period is 24 weeks, while wagon r waiting period at 4-6 weeks

खरीदने जा रहे हैं Maruti की ये कारें, तो जान लें कितना है इनका वेटिंग पीरियड

Fri, 15 Mar 2019 07:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 15 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki cars Ertiga mpv waiting period is 24 weeks, while wagon r waiting period at 4-6 weeks
maruti group cars

Maruti Suzuki की अगर आप ये दो कारें खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक-दो हफ्ते में डिलिवरी की तो भूल ही जाइए। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कारों की डिमांड इतनी जबरदस्त है कि कारों का वेटिंग पीरियड 6 से 24 हफ्तों तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

 

नई अर्टिगा को शानदार रेस्पॉन्स

बात करते हैं पहले मारुति अर्टिगा की, नई अर्टिगा को शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। नवंबर 2018 में लॉन्च हुई दूसरी पीढ़ी की अर्टिगा का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछली फरवरी के मुकाबले इस साल फऱवरी में अर्टिगा की 72 प्रतिशत ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्टिगा की 7975 यूनिट्स की बिक्री

maruti suzuki cars Ertiga mpv waiting period is 24 weeks, while wagon r waiting period at 4-6 weeks
maruti-suzuki-ertiga

इस साल फऱवरी में एमपीवी सेगमेंट में जारी बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक अर्टिगा की 7975 यूनिट्स की बिक्री हुई, वहीं फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 4645 यूनिट्स ही था। आंकड़ों के हिसाब से अर्टिगा एमपीवी ने हर महीने 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाई है। मारुति ने नई अर्टिगा में एक्टीरियर में तमाम बदलाव करते हुए प्रीमियम और स्पोर्टियर लुक देने की कोशिश की है।  
 

विज्ञापन

4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

7 सीटर अर्टिगा को बेहद हल्के पांचवी पीढ़ी के Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। अर्टिगा में SHVS टेक्नोलॉजी के साथ 1.5 लीटर का K15B इंजन दिया गया है। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टार्क देता है। अर्टिगा में 5 स्पीड मैनुअल के अलावा 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
 

पेट्रोल वेरियंट पर 24 हफ्ते की वेटिंग

वहीं अर्टिगा के वेटिंग पीरियड की बात करें, तो पेट्रोल वेरियंट पर 24 हफ्ते की वेटिंग है, जबकि 1.3 लीटर डीजल इंजन पर 22 हफ्ते का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि मारुति अर्टिगा में इस डीजल इंजन को बंद करके नया इन-हाउस डेवलेप्ड 1.5 लीटर DDiS 225 डीजल इंजन लाने वाली है।
 

नई वैगन आर पर 4 से 6 हफ्तों का वेटिंग पीरियड

maruti suzuki cars Ertiga mpv waiting period is 24 weeks, while wagon r waiting period at 4-6 weeks
New wagon-r

वहीं अर्टिगा की लॉन्चिंग के ठीक दो महीने बाद मारुति ने अपनी मिनी एमपीवी तीसरी पीढ़ी की वैगन आर को लॉन्च कर दिया। तीसरी पीढ़ी की वैगन आर न केवल पुरानी वैगन आर से साइज में बड़ी है, बल्कि दो इंजनों के साथ लॉन्च की गई है। नई वैगन आर को भी Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया है। नई वैगन आर में 1.2 लीटर का के सीरीज का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे स्विफ्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन वैगन आर के दो ट्रिम्स VXi और ZXi में मिलेगा, जबकि 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन LXi और VXi ट्रिम्स में मिलेगा। नई वैगन आर की पिछले महहीने 15,661 यूनिट्स बिकी थीं। वहीं 2019 की वैगन आर पर 4 से 6 हफ्तों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed