फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki car booking cancellation charges Maruti has authorized its Nexa, Area, Commercial True Value dealers to charge a processing fee of maximum RS 500 for booking Cancellation

Maruti Suzuki अब बुकिंग कैंसल करने पर लेगी शुल्क, कंपनी की हर तीन में से एक कार की रद्द हुई बुकिंग

Fri, 07 Aug 2020 12:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2020 12:49 PM IST
सार

  • Maruti Suzuli की यह सर्विस चार्ज 7 अगस्त, 2020 को या उसके बाद की गई सभी बुकिंग के लिए लागू है।
  • बुकिंग की जानकारी किसी भी ओईएम द्वारा अपने उत्पादन, डीलरशिप के लिए वाहन आवंटन, स्टॉक रोटेशन आदि की योजना बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण मापदंडों में से एक है। 

विज्ञापन
maruti suzuki car booking cancellation charges Maruti has authorized its Nexa, Area, Commercial True Value dealers to charge a processing fee of maximum RS 500 for booking Cancellation
Maruti Suzuki Car showroom - फोटो : For Reference Only

विस्तार

महामारी के प्रकोप ने भारत को आर्थिक मोर्चे पर खासा प्रभावित किया है। महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन और उसके बाद पैदा हुए हालात ने लोगों की सोच को भी प्रभावित किया है। इसने लोगों को किसी नई खरीदारी की अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने और अपने खर्चे पर लगाम लगाने के लिए मजबूर किया है। खास तौर पर उस समय सबसे ज्यादा जब यह ऑटोमोबाइल जैसी संपत्ती हो जिसकी समय के साथ कीमत घटती जाती है। 
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर बुकिंग रद्द
भारत ने लंबे समय तक लॉकडाउन के बाद तथाकथित नई सामान्य परिस्थितियों की ओर कदम बढ़ाने शुरू ही किए हैं। ऐसे समय में ऑटोमोबाइल उद्योग बड़े पैमाने पर हुईं बुकिंग कैंसिल हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी और स्थायी छंटनी और व्यवसायों में बढ़ती अनिश्चितता ने लोगों को EMI (ईएमआई) को लेकर चिंतित कर दिया है, जो आमतौर पर नए वाहन खरीदने से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों को होती है परेशानी
मारुति सुजुकी, किआ, एमजी मोटर्स और इनके जैसे कई ऑटोमोबाइल कंपनियों के पास आमतौर पर बड़ी संख्या में ऑर्डर के बैकलॉग होते हैं, जिन्हें पूरा करने में ये जुटे रहते हैं। लेकिन अब इन कंपनियों के भी पहले के ऑर्डर की बड़े पैमाने पर बुकिंग कैंसिल की जा रही है। हालांकि इससे साफ तौर पर OEM (ओरिजिनल इक्यूप्मेंट मैन्युफैक्चरर) (ओईएम) के कारोबार में कमी आएगी, लेकिन इसके साथ ही कंपनी को कई अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।  
विज्ञापन

बुकिंग की जानकारी किसी भी ओईएम द्वारा अपने उत्पादन, डीलरशिप के लिए वाहन आवंटन, स्टॉक रोटेशन आदि की योजना बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण मापदंडों में से एक है। बुकिंग डेटा तैयार करने में काफी समय, प्रयास और पैसा खर्च किया जाता है लेकिन हाल ही में कैंसल की गई बुकिंग से इस प्रक्रिया का कोई खास फायदा नजर नहीं आ रहा। 

डीलरों को इंटर्नल मेमो भेजा
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने डीलरों को एक इंटर्नल मेमो भेजा है जिसके अनुसार, वाहन निर्माता ने खुलासा किया कि सिस्टम में दर्ज की गईं हर तीन बुकिंग में से एक को विभिन्न कारणों से रद्द किया जा रहा है। ऑटो निर्माता के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में बुकिंग कैंसल होने के उत्पादन योजना और वास्तविक ग्राहक की मांग की जानकारी में असंतुलन पैदा हो जाता है। 

500 रुपये बुकिंग कैंसल चार्ज
बुकिंग कैंसल होने के कारण होने वाली असुविधा की भरपाई करने के लिए, मारुति ने अपने Nexa (नेक्सा), Area (अरीना), Commercial (वाणिज्यिक) और True Value dealers (ट्रू वैल्यू डीलरों) को ग्राहक द्वारा बुकिंग कैंसल करने पर अधिकतम 500 रुपये तक की प्रोसेसिंग फीस चार्ज करने के लिए अधिकृत किया है। यह सर्विस चार्ज 7 अगस्त, 2020 को या उसके बाद की गई सभी बुकिंग के लिए लागू है। 

बता दें कि लगभग सभी ओईएम बुकिंग कैंसल करने की स्थिति में पूरी बुकिंग राशि वापस करने की पेशकश करते हैं। इसके पीछे विचार भावी ग्राहकों को अपने पैसे खोने के बारे में चिंता किए बिना उत्पाद में अपनी मजबूत रुचि दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना है। हालांकि मारुति के प्रोसेसिंग फीस ( प्रसंस्करण शुल्क) को लागू करने से ग्राहकों को नई बुकिंग करने या मौजूदा को रद्द करने से हतोत्साहित होने की संभावना नहीं है। बल्कि इसे शोरूम के एक्सपीरियंस से जुड़े कई छिपे हुए चार्ज में से एक के रूप में देखा जा सकता है, जिसमें हैंडलिंग चार्ज सबसे विवादास्पद माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed