{"_id":"5a2e36ed4f1c1b001c8b81da","slug":"maruti-suzuki-becomes-sixth-most-valued-company-in-india-passes-sbi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन कारों ने किया मारुति सुजुकी को हिट, बनी भारत की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इन कारों ने किया मारुति सुजुकी को हिट, बनी भारत की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता है और कंपनी अपने एक के बाद एक शानदार प्रोडक्ट्स से नई ऊंचाइयां छू रही है। बीते शुक्रवार में मारुति सुजुकी के शेयर में 2.11 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला, इससे कंपनी के एक शेयर की कीमत 9072 रुपए तक पहुंच गई। यह मारुति सुजुकी के एक शेयर की अब तक की सबसे ज्यादा कीमत रही। खबर लिखते समय कंपनी के शेयर प्राइज 9,114 रुपए थे।
इसके साथ ही मारुति सुजुकी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में देश की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। मारुति सुजुकी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को पछाड़ा है। बीएसई की लिस्ट के मुताबिक टॉप पांच कंपनियों में टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही मारुति सुजुकी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में देश की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। मारुति सुजुकी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को पछाड़ा है। बीएसई की लिस्ट के मुताबिक टॉप पांच कंपनियों में टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।
विज्ञापन
इन कारों ने बनाया हिट
dzire
पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 73 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए मारुति सुजुकी की बलेनो, विटारा ब्रेजा, सियाज और नई डिजायर कार का बड़ा हाथ रहा है। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मारुति सुजुकी का कब्जा 50 फीसदी मार्केट पर है। कंपनी हर साल इस सेगमेंट में 30 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री करती है।