फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki alto to vitara brezza suv secure place in Top 10 Selling Cars In February 2019

फरवरी में इन कारों को मिला लोगों का प्यार, टॉप-10 में आई टाटा की यह कार

Thu, 07 Mar 2019 08:03 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 Mar 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki alto to vitara brezza suv secure place in Top 10 Selling Cars In February 2019
Maruti suzuki cars

Maruti की एंट्री लेवल कार Alto ने बिक्री के मामले में फिर बाजी मारी है। फरवरी के बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक टॉप 10 कारों में मारुति की छह कारों ने अपनी जगह बनाई है। वहीं Tata Tiago ने टॉप-10 कारों में फिर से अपनी जगह सुनिश्चित की है। जानते हैं फरवरी में कौन सी कारें रही टॉप पर...

विज्ञापन

मारुति की सिलेरियो बाहर

टाटा टियागो ने टॉप 10 लिस्ट में फिर से उपस्थिति दर्ज कराई है। टाटा टियागो ने टॉप-10 लिस्ट में से मारुति की सिलेरियो को बाहर किया है। फरवरी में टियागो की 8,286 यूनिट्स बिकीं, वहीं जनवरी में 6718 यूनिट्स बिकी थीं। बिक्री के मामले में टियागो ने 23 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट दूसरे नंबर पर

वहीं मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो ने बाजार पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है। ऑल्टो की फरवरी में 24,751 यूनिट्स बिकीं और 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं दूसरे पायदान पर मारुति की स्विफ्ट ने अपनी जगह बनाई। फऱवरी में 18,224 यूनिट्स मारुति स्विफ्ट की बिकीं और मात्र 5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की।
 

विज्ञापन

बलेनो तीसरे स्थान पर

Maruti suzuki alto to vitara brezza suv secure place in Top 10 Selling Cars In February 2019
2019 Maruti Baleno Facelift Launch

वहीं मारुति की बलेनो और स्विफ्ट डिजायर अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं। मारुति बलेनो तीसरे स्थान पर और स्विफ्ट डिजायर चौथे स्थान पर रही। बलेनो ने 14 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की और 17,944 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिजायर की 15,915 यूनिट्स बिकीं और पहले के मुकाबले 23 प्रतिशत ज्यादा बिकी।

मारुति विटारा ब्रेजा की 11613 यूनिट्स बिकीं

वहीं नई जेनरेशन की मारुति वैगन-आर अपनी ग्राहकों को उतना नहीं लुभा पाई है, जितनी उम्मीद जताई जा रही थी। वैगन आर 23 जनवरी को बिकनी शुरू हुई थी और 12 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 15,661 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। वहीं सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति विटारा ब्रेजा की 11613 यूनिट्स बिकीं।
 

एक्सयूवी 300 ने फोर्ड इकोस्पोर्ट को पछाड़ा

Maruti suzuki alto to vitara brezza suv secure place in Top 10 Selling Cars In February 2019
XUV300 Launch Picture 01

वहीं पिछली 14 फरवरी को लॉन्च हुई महिन्द्रा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 ने बाजी मारते हुए फोर्ड इकोस्पोर्ट पर बढ़त बना ली। मात्र 15 दिनों में ही एक्सयूवी 300 की 4,484 यूनिट्स बिकीं। वहीं हुंडई आई20 और बलेनो की बिक्री के आंकड़ों में अंतर लगातार बढ़ रहा है और इस सेगमेंट में इस साल जुलाई में टाटा अल्ट्रोज की एंट्री भी होनी है, जिसके बाद इन दोनों कारों के लिए चुनौती और बढ़ेगी।         
 

क्रेटा का क्रेज बरकरार

वहीं टाटा क्रेटा की बात करें, तो क्रेटा का क्रेज अभी तक लोगों में छाया हुआ है और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अभी भी चुनौती बनी हुई है। हालांकि पहले के मुकाबले क्रेटा की सेल में 10 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज हुई है। क्रेटा की फरवरी में 10,206 यूनिट्स ही बिकीं। जबकि हुंडई आई10 ग्रैंड की बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है और मात्र 9065 यूनिट्स ही बिक पाईं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed