{"_id":"5f03164768c04a3fa2500b29","slug":"maruti-suzuki-alto-to-hyundai-creta-to-kia-seltos-to-maruti-wagonr-to-maruti-dzire-to-maruti-brezza-to-maruti-baleno-to-maruti-celerio-to-hyundai-venue-to-tata-tiago-here-are-best-selling-cars-in-india-in-june-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में भी जीता ग्राहकों का भरोसा, ये हैं जून महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना काल में भी जीता ग्राहकों का भरोसा, ये हैं जून महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें
Mon, 06 Jul 2020 05:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 06 Jul 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Car Sales Report
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस ने ऑटो इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, अब गाड़ी पटरी पर वापस आने लगी है। दरअसल मई के मुकाबले जून महीने में बड़ा अंतर देखा गया। सभी कार कंपनियों की बिक्री इस दौरान बढ़ी। आज हम आपको जून महीने की दस सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि जून 2020 में इन कारों को कितने ग्राहकों ने खरीदा। इसके बाद आप खुद अंदाजा लगा पाएंगे कि मौजूदा समय में भारतीय ऑटो सेक्टर का क्या हाल है। इसके अलावा अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस खबर से आपको आइडिया लग जाएगा कि कोरोना काल में कौन सी 10 कारें भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद रहीं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto
जून 2020 में Alto सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसके 7,298 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
Hyundai Creta
भारतीय बाजार में Hyundai Creta दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जून 2020 में इसके 7,207 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Kia Seltos
Maruti Alto और Hyundai Creta के बाद Seltos जून 2020 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। Seltos के जून महीने में 7,114 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Maruti Suzuki WagonR
सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में WagonR ने जून महीने में चौथे नंबर पर है। WagonR के जून 2020 में 6,972 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Maruti Suzuki Dzire
जून महीने में Dzire के 5,834 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन