फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Suzuki Alto to Hyundai Creta to Kia Seltos to Maruti WagonR to Maruti Dzire to Maruti Brezza to Maruti Baleno to Maruti Celerio to Hyundai Venue to Tata Tiago here are best selling cars in india in june 2020

कोरोना काल में भी जीता ग्राहकों का भरोसा, ये हैं जून महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

Mon, 06 Jul 2020 05:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 06 Jul 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to Hyundai Creta to Kia Seltos to Maruti  WagonR to Maruti Dzire to Maruti Brezza to Maruti Baleno to Maruti Celerio to Hyundai Venue to Tata Tiago here are best selling cars in india in june 2020
Car Sales Report - फोटो : PTI
कोरोना वायरस ने ऑटो इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, अब गाड़ी पटरी पर वापस आने लगी है। दरअसल मई के मुकाबले जून महीने में बड़ा अंतर देखा गया। सभी कार कंपनियों की बिक्री इस दौरान बढ़ी। आज हम आपको जून महीने की दस सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि जून 2020 में इन कारों को कितने ग्राहकों ने खरीदा। इसके बाद आप खुद अंदाजा लगा पाएंगे कि मौजूदा समय में भारतीय ऑटो सेक्टर का क्या हाल है। इसके अलावा अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस खबर से आपको आइडिया लग जाएगा कि कोरोना काल में कौन सी 10 कारें भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद रहीं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

Maruti Suzuki Alto

जून 2020 में Alto सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसके 7,298 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 

Hyundai Creta 

भारतीय बाजार में Hyundai Creta दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जून 2020 में इसके 7,207 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Kia Seltos

Maruti Alto और Hyundai Creta के बाद Seltos जून 2020 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। Seltos के जून महीने में 7,114 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Maruti Suzuki WagonR 

सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में WagonR ने जून महीने में चौथे नंबर पर है। WagonR के जून 2020 में 6,972 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Maruti Suzuki Dzire 

जून महीने में Dzire के 5,834 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki की Brezza जून महीने में टॉप-5 से बाहर रही। जून 2020 में इसके 4,542 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।

Maruti Suzuki Baleno

जून महीने में भारत की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Baleno रही, जहां इसके 4,300 यूनिट्स बिके।

Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki की Celerio के जून 2020 में 4,145 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Hyundai Venue

इसके जून 2020 में 4,129 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Tata Tiago

जून में Tiago के 4,069 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed