फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti suzuki alto 800 production to be discountinued

मारुति ऑल्टो में होने वाला है बदलाव, एक साल बाद आएगा नया मॉडल

Thu, 29 Nov 2018 08:08 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki alto 800 production to be discountinued
Alto 800

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी एंट्री लेवल कार ऑल्टो 800 कार के उत्पादन बंद करने से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए कंपनी ने कहा कि फिलहाल ऑल्टो 800 को बंद करने का कोई प्लान नहीं है। दरअसल कंपनी कार के इंजन में बदलाव करने जा रही है।

विज्ञापन


मौजूदा 800 सीसी का इंजन बीएस-चार (भारत स्टेज चार) मानक के अनुरूप है, जिसे कंपनी अपग्रेड करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 2020 तक देश में भारत स्टेज छह मानकों के अनुरूप इंजन बनाने के लिए सभी कंपनियों को आदेश दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मारुति सुजुकी इंडिया ने मारुति 800 कार के स्थान पर 2012 में ऑल्टो 800 को बाजार में उतारा था। यह कार लोगों को बेहद पसंद आई और हाथोंहाथ बिकी। यहां तक कि यह कंपनी की बेस्ट सेलिंक कार बन चुकी है। मारुति सुजुकी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक सावकर के मुताबिक मारुति के पुराने मॉडल जो नए प्रदूषण उत्सर्जन मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, उनका उत्पादन बंद किया जाएगा।

Maruti suzuki alto 800 production to be discountinued
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 - फोटो : Maruti Suzuki

बता दें, वाहन कंपनियों के लिए सभी पुराने मॉडल को नए इंजन मानक के हिसाब से तैयार करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। जिसमें कारों के डिजाइन से लेकर एबीएस फीचर को जोड़ना आदि में समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। 

आॅल्टो 800 मारुति की सबसे पहली कार थी जो एक समय में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। इस कार को सन् 1983 से लगातार बाजार में बेचा जा रहा है। जिसका कंपनी ने 2012 में फेसलिफ्ट वर्जन भी लांच किया, हालांकि अब इस कार को 2019 से बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed