फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suv new model maruti working on baleno based new suv code named YTB

नई SUV: आ रही है मारुति की नई किफायती एसयूवी, कीमत 6 लाख रुपये से कम, Magnite से होगा मुकाबला

Sun, 20 Jun 2021 05:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 20 Jun 2021 05:44 PM IST
सार

मारुति सुजुकी ने अपनी आनेवाली नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का कोडनेम 'YTB' रखा है। यह कंपनी के मौजूदा बलेनो हैचबैक कार पर आधारित होगी। जानें इसकी लॉन्चिंग डिटेल्स। 

विज्ञापन
maruti suv new model maruti working on baleno based new suv code named YTB
maruti suzuki car - फोटो : For Representation Only

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) भारतीय बाजार में अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी 2023 तक पांच नए यूवी (यूटिलिटी व्हीकल्स) लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी की इन नई लॉन्च में एक किफायदी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी भी शामिल है जिसका कोडनेम 'YTB' रखा गया है। यह कंपनी के मौजूदा बलेनो हैचबैक कार पर आधारित होगी। 

विज्ञापन


हाल ही में मारुति सुजुकी की इस आनेवाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में कई जानकारी सामने आई है। कंपनी के इन आनेवाली कारों में एक एमपीवी और चार नई एसयूवी शामिल होंगी जो सभी अलग-अलग सेगमेंट में होंगी। इनमें एक नई सब-4-मीटर एसयूवी होगी, जो विटारा ब्रेजा के नीचे रखी जाएगी। यह एक एसयूवी के मुकाबले एक क्रॉसओवर हैचबैक कार ज्यादा होगी। इसे कंपनी में इंटरनल तौर पर बलेनो की 'सिस्टर कार' के रूप में पुकारा जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक यह उम्मीद की जाती है कि मारुति सुजुकी यहां Ertiga (अर्टिगा) - XL6 (एक्सएल6) जोड़ी के जैसी ही रणनीति का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि मारुति XL6 की बिक्री कंपनी अपनी प्रीमियम डीलरशिप NEXA के जरिए करती है। यह Ertiga एमपीवी का एक प्रीमियम और रीस्टाइल्ड वर्जन है, जिसे Arena डीलरशिप जरिए बेचा जाता है। अलग-अलग डीलर नेटवर्क के साथ-साथ दोनों वाहनों की बाजार में अलग-अलग तरह से बेचने की रणनीति की वजह से दोनों कारें अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होगा किफायती मॉडल

maruti suv new model maruti working on baleno based new suv code named YTB
FUTURO-e Concept Front - फोटो : For Representation Only

मारुति विटारा ब्रेजा को भारतीय बाजार में इस समय Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon और यहां तक कि हाल ही में लॉन्च हुई Nissan Magnite से कड़ी चुनौती मिली है, जिससे इसकी बिक्री पर भी असर पड़ा है। इस स्थिति का सामना करने के लिए मारुति सुजुकी ने विटारा ब्रेजा की कीमतों को कम नहीं करने का फैसला किया है। इसके बजाय, कंपनी नए खरीदारों को आकर्षित करने के लिए एक पूरी तरह से नई एसयूवी लेकर आएगी। यह मारुति सुजुकी का एक किफायती मॉडल होगा। 

हालांकि, यह निश्चित है कि बलेनो पर आधारित आने वाली एसयूवी की कीमत बलेनो से ज्यादा होगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को विटारा ब्रेजा की तरह एरिना डीलरशिप के माध्यम से बेच सकती है। जबकि बलेनो की बिक्री नेक्सा डीलरशिप से होती है। कंपनी के लाइनअप में एक नई एसयूवी के शामिल होने पर कंपनी को ज्यादा खरीदार मिलने में भी मदद मिलेगी, जो अब बाजार में मौजूद अन्य ब्रांड के नए और ज्यादा किफायती विकल्पों की ओर जा रहे हैं। 

कितनी होगी कीमत

maruti suv new model maruti working on baleno based new suv code named YTB
Maruti Futuro E Concept - फोटो : अमर उजाला

कीमत
जहां तक इसकी कीमत की बात है तो नई एसयूवी मौजूदा मारुति बलेनो से थोड़ी महंगी होगी लेकिन ब्रेजा से सस्ती होगी। इस समय मारुति विटारा ब्रेजा की कीमत 7.34 लाख से लेकर 11.40 लाख रुपये तक है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इसकी कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 8 लाख रुपये के बीच रख सकती है।

इंजन और पावर
हालांकि कंपनी ने इस आनेवाली एसयूवी के बारे में सभी डिटेल्स को गुप्त रखा है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें बलेनो के जैसा 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन होगा, जो 90 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेग और विकल्प के तौर पर 5-स्पीड AMT या CVT ऑफर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed