{"_id":"59356d5f4f1c1b831c9c7e8a","slug":"maruti-is-working-on-new-technique-to-increase-mileage","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइलेज बढाने के लिए मारुति ला रहा ये नई टेक्नोलॉजी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
माइलेज बढाने के लिए मारुति ला रहा ये नई टेक्नोलॉजी
amarujala.com- presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 05 Jun 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी अपने भावी मॉडलों की माइजेज बढ़ाने और उत्सर्जन घटाने के लिए नई तकनीक पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी ने कहा कि 2007-08 से अब तक उसने अपने संपूर्ण कारों के लिए कार्बन उत्सर्जन के भारित औसत में करीब 19 फीसदी की कटौती की है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (इंजीनियरिंग) सीवी रमण ने एक बयान में कहा कि हम नई तकनीक में निवेश पर फोकस बनाए रखेंगे और अपने कारों की ईंधन क्षमता बढ़ाकर प्रति वाहन उत्सर्जन घटाने की अपनी क्षमता का विकास करते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौजूदा इंजनों को अपग्रेड करने और मॉडलों को अधिक एरोडायनेमिक बनाने के अलावा कंपनी ने अधिक सुरक्षित और ईंधन सक्षम वाहनों के लिए नई पीढ़ी के हल्के प्लेटफॉर्मों पर भी ध्यान केंद्रित किया है, जैसे हर्टेक्ट, जिस पर बलेनो और नया डिजायर मॉडल आधारित हैं।
विज्ञापन