Maruti Ertiga खरीदने का बना रहे हैं मन तो सही है मौका, पुराने मॉडल पर मिल रही है 1 लाख से अधिक छूट
मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले अपनी 7 सीटर कार अर्टिगा को भारत में लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी की यह कार भारत में एमपीवी सेगमेंट की शानदार कार है। नई अर्टिगा की शुरूआती कीमत 7.44 लाख रुपए है। फिलहाल आपको बता दें, मारुति अर्टिगा कार के पुराने मॉडल पर 1.08 लाख रुपए तक डिस्काउंट दे रही है। पुरानी Ertiga मारुति की ओर से पहली MPV कार थी,
जिसे 2012 में लॉन्च किया गया था एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार न्यू जेनरेशन Ertiga की लांचिंग के बाद मारुति डीलर्स पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए डिस्काउंट दे रहे हैं। मारुति सुजुकी की ओर से पहली Ertiga के डीजल वेरिएंट पर जहां 1.08 लाख रुपए तक डिस्काउंट दिया जा रहा है, वहीं 1.4-लीटर इंजन वाले पेट्रोल वेरिएंट पर 53,000 रुपए तक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी CNG मॉडल्स पर भी 28,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।
बता दें,नई Ertiga की लंबाई 4395 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम,और ऊंचाई 1690 एमएम है। कार का व्हीलबेस 2740 एमएम है। नई अर्टिगा कार में फेसलिफ्टेड Ciaz वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो कि 104 एचपी की पावर जनेरेट करता है। इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है।
डीजल इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल वाला ही 1.3 लीटर इंजन दिया गया है, जो कि 89 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है । कंपनी अब तक इसकी 4.18 लाख से अधिक इकाइयां बेच चुकी है। बात करें, कीमत की तो इस कार की शुरूआती कीमत 7.44 लाख रुपए है।