{"_id":"5bbefaf3867a5528417459bd","slug":"maruti-is-all-set-to-test-first-electric-car-wagonr-know-when-it-will-be-available-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में शुरू हुई इलेक्ट्रिक Wagon R की टेस्टिंग, पेट्रोल के दाम और प्रदुषण से जल्द मिलेगी राहत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में शुरू हुई इलेक्ट्रिक Wagon R की टेस्टिंग, पेट्रोल के दाम और प्रदुषण से जल्द मिलेगी राहत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Electric car wagon r
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ते हुए पेट्रोल के दाम और प्रदुषण से निजात पाने के लिए वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल की तर्ज पर आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में मारुति ने पहले ही अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को साल 2020 तक उतारने की जानकारी दे दी थी। और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार वैगनआर के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
इन कारों से कंपनी के सिनियर एग्जेक्यूटिव सीवी रमन द्वारा हरी झंडी दिखाकर टेस्टिंग के लिए रवाना किया गया। कंपनी ने वैगनआर के लगभग 50 प्रोटोटाइप को देश के अलग-अलग हिस्सो में टेस्ट करने का निर्णय लिया है। जिससे कार की ड्राइविंग कंडिशन अच्छे से आंकी जा सके।
बता दें, इस कार को कंपनी ने जापान में तैयार किया है। लेकिन इस कार का प्रोडक्शन भारत में किया जायेगा। मारुति की नई इलेक्ट्रिक वैगनआर पूरी तरह से 2018 सुजुकी की वैगनआर से इंस्पायर है। जिसके अगले साल भारत में लांच होने की चर्चा है।
विज्ञापन
आनेवाल समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का ही बोल बाला होगा। कई देशो में इलेक्ट्रिक वाहनों का स्तर आसमान छू रहा है। हालांकि भारत अभी भी इसमें काफी पीछे है। लेकिन अब कंपनियों के रवैये को देखकर लग रहा है कि वो दिन दूर नही जब भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों सड़को पर दौड़ते नजर आएंगे।
भारत में मारुति की कारों को सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। कार को खरीदने से पहले ग्राहक एक बार मारुति का कार के बारे में जरूर विचार करता है। ऐसे में अगर मारुति इलेक्ट्रिक कार की दिशा में आगे बढ़ती है। तो यह इलेक्ट्रिक मोबोलिटी के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
मारुति वैगनआर की नई इलेक्ट्रिक कार में 72 वोल्ट का सिस्टम लगाया जाएगा। है जो कि 25 किलोवॉट की बैटरी से लैस होगा। इलेक्ट्रिक वर्जन वैगनआर आने वाली लेटेस्ट जेनरेशन वैगनआर पर बेस्ड है।