{"_id":"59a148244f1c1b4e6f8b4590","slug":"maruti-introduced-i-create-for-swift","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी ने पेश किया स्विफ्ट 'i Create', कार में नजर आएगी आपकी झलक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति सुजुकी ने पेश किया स्विफ्ट 'i Create', कार में नजर आएगी आपकी झलक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 26 Aug 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
मारुति स्विफ्ट
मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को चर्चित हैचबैक कार स्विफ्ट के लिए 'i Create' फीचर को अनव्हील किया है। इस फीचर को कंपनी ने कई विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है। मारुति ने दावा किया है कि 'i Create' में कुल 120 तरह एसेसरीज के साथ कई कॉम्बिनेशन तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: मारुति ब्रेजा Vs टाटा नेक्सन: सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में छिड़ी नई जंग
विज्ञापन
मारुति स्विफ्ट के लिए 'i Create' लॉन्च करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि 'i Create' एक क्रांतिकारी टूल है। अगर स्विफ्ट पर यह फॉर्मूला सफल होता है, जो जल्द ही इसे मारुति विटारा ब्रेजा के लिए लाया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी ने 'i Create' यूवाओं के लिए लॉन्च किया है, जिससे लोगों को अपनी कार में अपने झलक नजर आए। कंपनी का कहना है कि यह कोई फंक्शनल ऑफर नहीं है, बल्कि एक फिलॉस्फी की तरह है, जो लोगों के दिल में घर कर जाएगी।