फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti futuro e to hyundai tucson to renault hbc to tata h2x cars you may like in auto expo 2020

इन 4 कारों की ग्रैंड एंट्री से जगमगाएगा Auto Expo 2020, जानें क्या है इनमें खास

Wed, 05 Feb 2020 10:14 AM IST
अजय सिंह ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 05 Feb 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
maruti futuro e to hyundai tucson to renault hbc to tata h2x cars you may like in auto expo 2020
auto Expo 2020 - फोटो : For Refernce Only
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Auto Expo 2020 से भले ही कई बड़ी कंपनियों ने दूरी बना ली है, लेकिन फिर भी यह इवेंट आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस इवेंट में Maruti Suzuki, Hyundai, Renault समेत Tata Motors जैसी बड़ी कंपनियां अपना दम दिखाने जा रही है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी चार कारें हैं जिन पर टिकीं हैं लाखों लोगों की नजर,
विज्ञापन

Maruti Suzuki Futuro-e

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Auto Expo 2020 में लोगों को हैरान करने के लिए तैयार है। इस इवेंट में Maruti Suzuki इलेक्ट्रिक  सेगमेंट में अपना दमखम दिखाएगी। कंपनी अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसके प्रोडक्शन को आने वाले कुछ सालों में शुरू कर सकती है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Tucson

भारतीय बाजार में Hyundai अपनी Tucson का फेसलिफ्ट वर्जन Auto Expo 2020 में पेश करेगी। कंपनी की तरफ से इसमें 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। Hyundai Tucson में भारी कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें आपको LED हेडलैंप्स, नई डिजाइन वाला डैशबोर्ड और फ्लोटिंग-टाइप इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

Renault HBC

Renault अपनी चार-मीटर कॉम्पैक्ट SUV को Auto Expo 2020 में पेश करेगी। माना जा रहा है कि स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर यह कार भारतीय बाजार में Maruti Suzuki की Vitara Brezza, Hyundai की Venue और Ford की EcoSport जैसी कारों को टक्कर देगी। Renault की यह कार CMF-A प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इसमें पावर के लिए आपको 1.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इसमें ऑटोमैटिक ट्रॉसमिशन का विकल्प भी दे सकती है।

Tata H2x/Hornbill

Tata Motors अपनी एंट्री-लेवल माइक्रो-SUV को Auto Expo 2020 में पेश करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी इस कार को इस साल के अंत या फिर 2021 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। Tata Motors की H2x/Hornbill का भारतीय बाजार में Maruti Suzuki की Ignis और Renault की Kwid से कड़ा मुकाबला होगा। इसमें पावर के लिए 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed