फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti dominates passenger vehicle segment in India in May with 7 models in top 10 list

सर्वश्रेष्ठ दस यात्री गाड़ियों की सूची में मारुति की बादशाहत बरकरार

Wed, 20 Jun 2018 04:46 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Maruti dominates passenger vehicle segment in India in May with 7 models in top 10 list
Maruti Suzuki India

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मई के महीने में भी घरेलू यात्री गाड़ियों (पीवी) के बाजार में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। मई महीने की शीर्ष दस बिक्री वाले ब्रांड्स की सूची में एमएसआई के सात मॉडल मौजूद रहे।

विज्ञापन


सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ दस यात्री गाड़ियों की सूची में मारुति की अल्टो इस वर्ष मई महीने में 21,890 इकाइयों के साथ शीर्ष पर रही। पिछले वर्ष समान अवधि में अल्टो की बिक्री 23,618 इकाइयों की रही है। कंपनी की कॉम्पैक्ट सिडॉन डिजायर पिछले वर्ष जुलाई महीने के 9,073 इकाइयों की बिक्री के मुकाबले इस वर्ष 19,735 इकाइयों की बिक्री के साथ इस सूची में दूसरे पायदान पर रही।
विज्ञापन


वहीं कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो 19,398 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर अपनी मौजूदगी दर्ज की। पिछले वर्ष मई महीने में 16,532 इकाइयों की बिक्री के साथ दूसरा पायदान पाने वाली एमएसआई की कॉम्पैक्ट हैचबैक स्विफ्ट इस वर्ष समान अवधि में दो पायदान नीचे होकर 19,208 इकाइयों की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


15,974 इकाइयों की बिक्री के साथ वैगन आर इस सूची में एमएसआई की पांचवीं मॉडल रही। कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रीजा 15,629 इकाइयों की बिक्री के साथ छठे पायदान पर रही, पिछले वर्ष समान अवधि में भी यह मॉडल 12,375 इकाइयों की बिक्री के साथ छठे स्थान पर मौजूद रही थी। ह्युंडई की क्रेटा, हैचबैक कार ग्रांड आई10 व एलीट आई20 क्रमश: सातवें, आठवें व नौवें स्थान पर मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed