फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti could launch BS6 Engine Micro SUV SPresso with CNG KIT, spotted during test

CNG वेरियंट के साथ जल्द लॉन्च होगी मारुति S Presso, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Wed, 13 Nov 2019 10:40 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Nov 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Maruti could launch BS6 Engine Micro SUV SPresso with CNG KIT, spotted during test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

हाल ही लॉन्च हुई मारुति की माइक्रो एसयूवी कार S Presso एक बार फिर से सुर्खियों में है। S Presso को इको फ्रेंडली फ्यूल ऑप्शन के साथ लाने की तैयारी हो रही है। हाल ही में मारुति की S-Presso ने मारुति की ही सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को भी पीछे छोड़ा दिया है।

विज्ञापन


अक्टूबर में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की 10,634 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि कभी मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति विटारा ब्रेजा की मात्र 10,227 यूनिट्स ही बिक पाईं।
विज्ञापन


वहीं एंट्री लेवल कार एस-प्रेसो की बढ़ती बिक्री के लिए मुख्य वजह इसमें आने वाले बीएस6 इंजन को माना जा रहा है। यही वजह है कि फेस्टिव सीजन में एस प्रेसो ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया। वहीं अब एस-प्रेसो नए अवतार में सामने आने वाली है। मारुति इस कार को ग्रीन फ्यूल के साथ सामने लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति इस कार का सीएनजी वेरियंट लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए बकायदा टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में मारुति एस-प्रेसो को उत्सर्जन टेस्टिंग किट के साथ सड़कों पर देखा गया। एस-प्रेसो के सीएनजी वेरियंट में बूट स्टेस में सिलेंडर रखा था।

मारुतकि एस-प्रेसो में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है, जो 67 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है। माना जा रहा है कि मारुति एस-प्रेसो के सीएनजी वेरियंट को अगले साल तक लॉन्च करेगी। वहीं सीएनजी वेरियंट के साथ आने वाली एस-प्रेसो पेट्रोल मॉडल के मुकाबले कम पावर देगी।


वहीं भारत सरकार भी आने वाले समय में ग्रीन फ्यूल को बढ़ावा दे रही है। इनमें इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार पूरे देश में 10 हजार सीएनजी पंप खोलने वाली है। मारुति पहले ही कह चुकी है कि वह आने वाले वक्त में डीजल इंजन को बंद कर देगी और सीएनजी वाहनों पर फोकस करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed