फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti suzuki sale bs6 Maruti Suzuki BS6 News in Hindi maruti bs6 cars bs6 vehicles maruti suzuki bs6 petrol cars in india maruti suzuki cars maruti suzuki india limited

Maruti Suzuki ने मचाया धमाल, 1 अप्रैल की समयसीमा से पहले बेचीं 7.5 लाख BS6 कारें

Tue, 07 Apr 2020 03:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2020 03:05 PM IST
सार

अप्रैल का महीना चल रहा है हमारा देश दुनिया के सबसे साफ ईंधन का इस्तेमाल करने लगा है। हालांकि कोरोनोवायरस महामारी के कारण इस पर ज्यादा चर्चा नहीं हो रही है। देशभर में एक अप्रैल से कड़े ईंधन उत्सर्जन मानक BS6 (भारत स्टेज 6) लागू हो चुका है। इसलिए, अब से सभी कार निर्माता केवल BS6 वाहनों का उत्पादन और बिक्री कर सकते हैं। हालांकि ऐसे कार निर्माता हैं जो इस परिवर्तन के समय में संकट से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
maruti suzuki sale bs6 Maruti Suzuki BS6 News in Hindi maruti bs6 cars bs6 vehicles maruti suzuki bs6 petrol cars in india maruti suzuki cars maruti suzuki india limited
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लेकिन  Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) उन कंपनियों में से एक है जिन्होंने आगे की योजना बनाई और लगभग एक साल पहले BS6 वाहनों को बाजार में उतारना शुरू कर दिया था जिसका उसे फायदा मिला है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने नए ईंधन उत्सर्जन मानक के लागू होने की समय सीमा से पहले देश में 7.5 लाख से ज्यादा BS6 मानक वाली गाड़ियां बेच चुकी है। 
विज्ञापन

maruti suzuki sale bs6 Maruti Suzuki BS6 News in Hindi maruti bs6 cars bs6 vehicles maruti suzuki bs6 petrol cars in india maruti suzuki cars maruti suzuki india limited
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Social Media
Maruti Suzuki ने BS6 वाहन बिक्री के संदर्भ में पहला मील का पत्थर नवंबर 2019 में पार किया था, जब कंपनी ने 3 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया था। अगले दो महीनों में, कंपनी ने 5 लाख यूनिट्स की बिक्री का दूसरा मील का पत्थर पार कर लिया, और मार्च 2020 तक, कंपनी की कुल BS6 वाहनों बिक्री में 2.5 लाख यूनिट की बढ़ोतरी हुई। कंपनी की बिक्री के आंकड़े और बढ़ सकते थे, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण, कंपनी को 22 मार्च से सभी उत्पादन और बिक्री कार्यों को रोकना पड़ा। इस महामारी के कारण कंपनी की मार्च बिक्री पर भी बहुत बुरा असर पड़ा जो 47 फीसदी तक कम हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

maruti suzuki sale bs6 Maruti Suzuki BS6 News in Hindi maruti bs6 cars bs6 vehicles maruti suzuki bs6 petrol cars in india maruti suzuki cars maruti suzuki india limited
Maruti suzuki baleno
Maruti Suzuki India ने पहले BS6 मॉडल Alto को अप्रैल 2019 में लॉन्च किया था और यह बीएस-6 वर्जन 800 cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। जिसके बाद कंपनी ने उसी महीने में Baleno facelift (बलेनो फेसलिफ्ट) को लॉन्च किया। इसमें जांचे और परखे BS6 वर्जन 1.2-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन दिया गया था। इसके बाद के महीनों में कंपनी ने नई Wagon R (वैगन आर), Swift (स्विफ्ट) और Dzire (डिजायर) को BS6 पेट्रोल वर्जन में लॉन्च किया। इन तीनों मॉडलों में बलेनो की 1.2-लीटर इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

maruti suzuki sale bs6 Maruti Suzuki BS6 News in Hindi maruti bs6 cars bs6 vehicles maruti suzuki bs6 petrol cars in india maruti suzuki cars maruti suzuki india limited
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
अगस्त में Ertiga की लॉन्च के साथ, कंपनी ने अपने नए 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन के BS6 वर्जन को पेश किया और उसी महीने Maruti ने XL6 को भी इसी इंजन के साथ लॉन्च किया गया। Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो) को सितंबर में लॉन्च किया गया था और यह 1.0 लीटर BS6 इंजन में पेश की जाने वाली कंपनी की पहली कार बन गई। ईंधन मानक को लागू करने की समय सीमा से पहले, मारुति सुजुकी ने Vitara Brezza facelift ( विटारा ब्रेज़ा फेसलिफ्ट) को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया, जिसमें Ertiga का ही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 

maruti suzuki sale bs6 Maruti Suzuki BS6 News in Hindi maruti bs6 cars bs6 vehicles maruti suzuki bs6 petrol cars in india maruti suzuki cars maruti suzuki india limited
Maruti Suzuki S-Cross
वर्तमान में, S-Cross (एस-क्रॉस) मारुति सुजुकी की एकमात्र गाड़ी है जिसे अभी BS6 इंजन के साथ अपडेट किया जाना बाकी है। हालांकि, कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में कार के BS6 पेट्रोल वर्जन को पेश किया था, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने BS4 और डीजल कारों का उत्पादन जनवरी में ही बंद कर दिया था। वास्तव में, जनवरी 2020 तक, मारुति सुजुकी ने सिर्फ BS6 वाहनों का निर्माण किया है।

maruti suzuki sale bs6 Maruti Suzuki BS6 News in Hindi maruti bs6 cars bs6 vehicles maruti suzuki bs6 petrol cars in india maruti suzuki cars maruti suzuki india limited
Jeep Compass Diesel Automatic - फोटो : Jeep Compass
भारत में अन्य कार निर्माता जिन्होंने समय सीमा से पहले BS6 उत्सर्जन नियमों के मुताबिक अपने वाहनों को पूरी तरह अपडेट कर दिया है, उनमें Toyota India (टोयोटा इंडिया), Ford India (फोर्ड इंडिया), Jeep India (जीप इंडिया) शामिल हैं। उन सभी ने बड़े पैमाने पर अपने BS4 स्टॉक को निकाल दिया है और फरवरी 2020 से केवल BS6 मानक वाली गाड़ियों का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed