{"_id":"58a177504f1c1b5d36d84693","slug":"maruti-baleno-rs-1-0-india-launch-on-march-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 मार्च को लॉन्च होगी बलेनो आरएस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
3 मार्च को लॉन्च होगी बलेनो आरएस
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Feb 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
मारुति ने बलेनो आरएस 1.0 अल्फा को ऑटो एक्सपो 2016 में दिखाया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी बलेनो को मिली अपार सफलता को देखते हुए अब मारुति हाट हैचबैक सेगमेंट में मारुति बलेनो आरएस को उतारने जा रही है। यह कार बाजार में आने को पूरी तरह से तैयार है और मारुति इसे 3 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला पोलो जीटी व अबार्थ पुंटो ईवो से होगा। मारुति ने बलेनो आरएस 1.0 अल्फा को ऑटो एक्सपो 2016 में दिखाया था। इस कार को लोगों ने खूब सराहा था।
हालांकि अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है पर हमारा अनुमान है कि इसे 8 से 9 लाख रुपये के कीमत के बीच में मारुति लॉन्च करेगी। आरएस में 1.0 लीटर, 998 सीसी, 3 सिलेंडर बूस्टर जेट टर्बो पेट्रोल इंजिन लगा है जो कि 102 एचपी की शक्ति व 150 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इस कार के जरिए कंपनी पहली बार भारत में हॉट हैचबैक सेगमेंट में एंट्री मार रही है। फिलहाल यह 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी और इसमें कोई ऑटोमेटिक का विकल्प नहीं होगा। इसके चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक होगा और कंपनी की अन्य पेट्रोल कार की तुलना में यह अधिक वजनी होगी। बलेनो आरएस सिर्फ टॉप वेरिएंट अल्फा में ही उपलब्ध होगी जिसका मतलब है कि इसमें स्टैंडर्ड बलेनो अल्फा के सारे फीचर इसमें मौजूद होंगे।
फीचर्स पर एक नजर

- बाई-जेनन ऑटोमेटिक हेडलैंम्प्स एलईडी डीआरएल के साथ
- ड्यूल एयरबैग और एबीएस
- फोर व्हील डिस्क ब्रेक्स
- स्मार्ट प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम विद नेवीगेशन
- रिवर्स कैमरा और पार्किंग सेंसर
- इलेक्ट्रिक अडजस्ट और फोल्डिंग विंग मिरर इंडीकेटर्स के साथ