फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Baleno RS 1.0 India launch on March 3

3 मार्च को लॉन्च होगी बलेनो आरएस

Mon, 13 Feb 2017 02:40 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
Maruti Baleno RS 1.0 India launch on March 3
मारुति ने बलेनो आरएस 1.0 अल्फा को ऑटो एक्सपो 2016 में दिखाया था
मारुति सुजुकी बलेनो को मिली अपार सफलता को देखते हुए अब मारुति हाट हैचबैक सेगमेंट में मारुति बलेनो आरएस को उतारने जा रही है। यह कार बाजार में आने को पूरी तरह से तैयार है और मारुति इसे 3 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला पोलो जीटी व अबार्थ पुंटो ईवो से होगा। मारुति ने बलेनो आरएस 1.0 अल्फा को ऑटो एक्सपो 2016 में दिखाया था। इस कार को लोगों ने खूब सराहा था। 
विज्ञापन


 हालांकि अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है पर हमारा अनुमान है कि इसे 8 से 9 लाख रुपये के कीमत के बीच में मारुति लॉन्च करेगी। आरएस में 1.0 लीटर, 998 सीसी, 3 सिलेंडर बूस्टर जेट टर्बो पेट्रोल इंजिन लगा है जो कि 102 एचपी की शक्ति व 150 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इस कार के जरिए कंपनी पहली बार भारत में हॉट हैचबैक सेगमेंट में एंट्री मार रही है। फिलहाल यह 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी और इसमें कोई ऑटोमेटिक का विकल्प नहीं होगा। इसके चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक होगा और कंपनी की अन्य पेट्रोल कार की तुलना में यह अधिक वजनी होगी। बलेनो आरएस सिर्फ टॉप वेरिएंट अल्फा में ही उपलब्‍ध होगी जिसका मतलब है कि इसमें स्टैंडर्ड बलेनो अल्फा के सारे फीचर इसमें मौजूद होंगे।
विज्ञापन


फीचर्स पर एक नजर 
  • बाई-जेनन ऑटोमेटिक हेडलैंम्‍प्स एलईडी डीआरएल के साथ 
  • ड्यूल एयरबैग और एबीएस 
  • फोर व्हील डिस्क ब्रेक्स
  • स्मार्ट प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम विद नेवीगेशन
  • रिवर्स कैमरा और पार्किंग सेंसर
  • इलेक्ट्रिक अडजस्‍ट और फोल्डिंग विंग मिरर इंडीकेटर्स के साथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed