फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Baleno 2022 booking to start from 1 February know about features and possible launch date in Hindi

Maruti Baleno 2022: एक फरवरी से शुरू होगी कार की बुकिंग, जानिए कब होगी लॉन्चिंग और फीचर्स के बारे में

Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 30 Jan 2022 10:48 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कार बलेनो के फेसलिफ्ट वर्जन के लिए इंतजार की घड़ियां अब समाप्त होने वाली हैं। इस प्रीमियम हैचबैक को मारुति नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा।
 

विज्ञापन
Maruti Baleno 2022 booking to start from 1 February know about features and possible launch date in Hindi
Maruti Baleno 2022 - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

मारुति सुजुकी की नई 2022 बलेनो फेसलिफ्ट कार की बुकिंग एक फरवरी से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इस कार की पहली यूनिट को 24 जनवरी को रोल-आउट किया गया था। मारुति की योजना इस कार को फरवरी में ही लॉन्च करने की है। नई 2022 बलेनो के लगभग पूरे बॉडी पैनल को फिर से डिजाइन किया गया है।  ऊपर से देखने पर कार अपने पिछले मॉडल की तुलना में चौड़ी दिखती है।

विज्ञापन

कार के सामने के लुक की बात करें, तो नई बलेनो में एल-आकार के रैपराउंड हेडलैंप मिलते हैं, जिसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और वैरिएंट के आधार पर प्रोजेक्टर सेट-अप मिलेगा। नई डिजाइन की गई ग्रिल में 'स्माइली लुक' है और अब यह बहुत बड़ा है। साइड लुक की बात करें तो नई बलेनो का लुक आउटगोइंग मॉडल जैसा ही है। हालांकि, आगे और पीछे के फेंडर को को फिर से डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

इंजन में मिल सकते हैं ये विकल्प
नई बलेनो में मौजूदा हैचबैक के इंजनों का ऑप्शन मिल सकता है। बलेनो के मौजूदा मॉडल में दो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। एक 83 हॉर्स पावर का पावर जेनरेट करता है और दूसरा 12 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 90 हॉर्स पावर का पावर जेनरेट करता है। नए मॉडल में दोनों मिल सकते हैं। इसका फुल-हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च हो सकता है। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स मिल सरता है।

नए डिजाइन का होगा डैशबोर्ड
इसके साथ ही नई बलेनो में पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलेगा जो वास्तव में हाल ही में विदेशों में पेश किए गए नई एस-क्रॉस के जैसा होगा। जिसमें एसी वेंट अब वी-आकार के पैटर्न में वर्टिकली रखे गए हैं। एक फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन सेंटर स्टेज में है। यह यूनिट 7.0-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम शायद 8.0 इंच या इससे कुछ बड़ी हो सकती है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन

छह एयरबैग भी दिए जा सकते हैं
नई बलेनो के टॉप मॉडल में छह एयरबैग तक होंगे। इनमें आगे और पीछे के यात्रियों के लिए कर्टेन बैग के साथ ड्राइवर और यात्री एयरबैग होगा। हायर मॉडल इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता कार्यक्रम (ईएसपी) के साथ भी आ सकते हैं। बलेनो भारत में बेची जाने वाली सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इस मॉडल का मुकाबला टाटा और ह्यूंदै के नए उत्पादों से है जो ज्यादा आरामदायक और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed