फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti and Toyota comes into agreement, will sell each other premium cars

मारूति सुजुकी-टोयोटा ने किया करार, 2019 से देश भर में बेचेंगी एक दूसरे की कारें

Fri, 30 Mar 2018 10:13 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Mar 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
maruti and Toyota comes into agreement, will sell each other premium cars
Maruti Suzuki

2019 से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी और टोयोटा मोटर कॉर्प एक दूसरे की कारें बनाकर बेचेंगे। करार के मुताबिक, सुजुकी प्रीमियम हैचबैक बलेनो और कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की सप्लाई टोयोटा को करेगी। वहीं, टोयोटा मारुति को कोरोला सिडैन की सप्लाई करेगा। 

विज्ञापन


पहली बार हुआ ऑटो कंपनियों मे ऐसा करार
दोनों जापानी कंपनियों--सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और टोयोटा मोटर कॉर्प ने इस बारे में गुरुवार को एग्रीमेंट किया। ऑटो कंपनियों में पहली बार इस तरह का करार देखने को मिला। दोनों कंपनियों ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि वो प्रत्येक मॉडल की डिटेल, सप्लाई शुरू करने की तारीख, संख्या, गाड़ियों के स्पेसिफिकेशंस और सप्लाई किस कीमत पर की जाएगी, इनके बारे में बाद में विचार करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये गाड़ियां भारत में टोयोटा (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) और मारूति ( मारूति सुजुकी इंडिया) के सेल्स नेटवर्क से बेची जाएंगी। भारत में मारुति सुजुकी की बलेनो और विटारा ब्रेजा टॉप सेलिंग गाड़ियों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में पांचवें नंबर की कंपनी है टोयोटा

maruti and Toyota comes into agreement, will sell each other premium cars

टोयोटा देश में इस वक्त सेल्स के मामले में पांचवे नंबर की कंपनी है। इस करार से दोनों कंपनियों को अपनी-अपनी सेल्स बढ़ाने में मदद मिलेगी। मारूति का देश के हर छोटे से छोटे शहर में शोरूम है, जिसका फायदा टोयोटा को मिलेगा। टोयोटा के शोरूम केवल टियर 1 और टियर टू शहरों तक फिलहाल सीमित हैं। 

घरेलू मार्केट से लेंगे कॉम्पोनेंट
दोनों कंपनियों ने कहा है कि बेसिक एग्रीमेंट के तहत शामिल व्हीकल मॉडल्स के लिए ज्यादा से ज्यादा घरेलू कॉम्पोनेंट्स को खरीदा जाएगा ताकि सरकार के 'मेक इन इंडिया' कदम को हासिल किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि टोयोटा और सुजुकी इस बात के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि भारत के पर्यावरण को सुरक्षित रखने और एनर्जी सिक्योरिटी को बढ़ाने में मदद करने के लिए कम फ्यूल इस्तेमाल करने वाले व्हीकल्स को बनाया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed