{"_id":"5c66948abdec22736c04cf6e","slug":"maruti-alto-2019-spied-testing-know-in-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 Maruti Alto जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2019 Maruti Alto जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग शुरू
Fri, 15 Feb 2019 03:59 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Fri, 15 Feb 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
2019 Maruti Alto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Alto को एक नए अवतार में पेश करेगी। हाल ही में आॅल्टो के नए संस्करण को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। हालांकि सामने आई तस्वीरों में कार पूरी तरह से कवर है जिसके लुक को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
नई मारुति ऑल्टो को लेट्स्ट Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर अब मारुति की सभी कारों को डेवलेप किया जा रहा है। मारुति की नई ऑल्टो सुजुकी रेगिना कॉन्सेप्ट पर बेस्ड हो सकती है। जिसे 2011 के टोक्यो मोटर शो में शोकेस किया गया था।
विज्ञापन
ऑल्टो लंबे समय से बाजार में मौजूद है, लेकिन भारत सरकार द्वारा लागू बीएस 6 मानकों के एलान के बाद इस कार की बिक्री में गिरावट आने से पहले ही कंपनी ने इसे एक नया रुप दे दिया है। जापान में ऑल्टो को 1979 में लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत में मारुति ने एंट्री सेगमेंट की हैचबैक कार ऑल्टो को साल 2000 में लॉन्च किया था।
विज्ञापन
वहीं ऑल्टो 2004 से लगातार 14 साल तक देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। लेकिन पिछले साल 2018 में यह बिक्री के मामले में मारुति डिजायर से हार गई। ऑल्टो ने मारुति की कभी एंट्री सेगमेंट की कार रही मारुति 800 की जगह ली। वहीं अभी तक 35 लाख से ज्यादा ऑल्टो कारों की बिक्री हो चुकी है।