फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti alto 2019 may launch by the end of this year

क्या इतनी आक्रामक दिखेगी 2019 Maruti Alto?

Mon, 28 Jan 2019 06:30 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 28 Jan 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Maruti alto 2019 may launch by the end of this year
Future S Concept

मारुति सुजुकी आॅल्टो भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इसके अलावा आॅल्टो के नाम देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब भी है। इस समय सभी वाहन निर्माता कंपनियां 1 अप्रैल 2020 से भारत में क्रैश टेस्ट अनुकूलता बनने के साथ अपने मॉडल को भी अपडेट करने में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन


1 अप्रैल 2020 की समय सीमा से पहले कारों को भारत के दुर्घटना परीक्षण मानदंडों को पूरा करने के लिए मारुति नई जनरेशन ऑल्टो लॉन्च करेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह नई ऑल्टो इस साल दिवाली के आसपास  पेश होगी।
विज्ञापन


 

Maruti alto 2019 may launch by the end of this year
2019 Maruti Alto

नई जनरेशन मारुति ऑल्टो  Future S concept पर आधारित होगी, जिसे 2018 ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी ने प्रदर्शित किया था। नई आॅल्टो मौजूदा ऑल्टो के विपरीत एक छोटी हैचबैक की तरह अधिक है। कार का आकार इग्निस से भी छोटा होगा।

Future S concept की बात करें तो यह एक आक्रामक एसयूवी की तरफ रुख करता है। नई डिजायर, स्विफ्ट और अर्टिगा की तरह Alto एक बार फिर इंडस्ट्री को झटका देगी।  इस नए हैचबैक से नया 660 सीसी इंजन मिलने की उम्मीद है,अंदर की तरफ नई ऑल्टो में अधिक आधुनिक डिजाइन की सुविधा होगी।

यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, मौजूदा ऑल्टो से ज्यादा स्पेस आदि के साथ आएगा। नई आॅल्टो हुंडई सैंट्रो, रेनो क्विड और टाटा टियागो जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed