फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Marelli New Chief People and Organization Officer Sherry Vasa

Sherry Vasa: मारेली ने शेरी वासा को चीफ पीपुल एंड ऑर्गनाइजेशन ऑफिसर बनाया

Mon, 01 Mar 2021 06:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 06:28 PM IST
सार

शेरी वासा एक ग्लोबल एक्जीक्यूटिव हैं जिन्होंने अमेरिका, एशिया / प्रशांत और यूरोप में कई फॉर्च्यून 500 संगठनों के लिए काम करते हुए बिताया है।

विज्ञापन
Marelli New Chief People and Organization Officer Sherry Vasa
Sherry Vasa - फोटो : For Reference Only

विस्तार

दुनियाभर में मोटर वाहन कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली ऑटोमोटिव कंपनी Marelli (मारेली) ने सोमवार को शेरी वासा को ईवीपी, चीफ पीपुल एंड ऑर्गनाइजेशन ऑफिसर (मुख्य लोग और संगठन अधिकारी) नियुक्त किया। कंपनी ने एक बयान में कहा, अपनी नई भूमिका के तहत वासा नए बनाए गए पीपुल एंड ऑर्गनाइजेशन का नेतृत्व करेंगी। 
विज्ञापन

कंपनी के अनुसार, इस नए काम के जरिए एचआर लोगों और टीमों के साथ-साथ व्यापक संगठनात्मक विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा। कंपनी ने कहा, यह एक संगठन के निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा जो मारेली के मूल्यों और दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर काम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारेली के सीईओ और अध्यक्ष, बेदा बोल्जेनियस ने कहा, "शेरी को परिवर्तन प्रबंधन, टेलेंट डेवलप्मेंट, ऑपरेशनल एफिसिएंसी और भर्ती में जबरदस्त अनुभव हासिल है। संस्कृति, जुड़ाव, पारदर्शिता और सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, उन्हें टॉप-प्रदर्शन वाली टीमों को बनाने और उनका नेतृत्व करने में महारत हासिल है। वह मारेली के बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी।" 
विज्ञापन

वासा एक ग्लोबल एक्जीक्यूटिव हैं जिन्होंने अमेरिका, एशिया / प्रशांत और यूरोप में कई फॉर्च्यून 500 संगठनों के लिए काम करते हुए बिताया है। दुनिया की सबसे बड़ी मोटर वाहन सुरक्षा आपूर्तिकर्ता कंपनी Autoliv (ऑटोलिव) में कई तरह की भूमिकाओं में नेतृत्व करते हुए उन्होंने 20 साल से अधिक समय बिताया है। हाल ही में वे इस कंपनी में कार्यकारी उपाध्यक्ष, मानव संसाधन, सस्टेनेब्लिटी और कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस के पद पर तैनात थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed