फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000

ऑफर्स: Maruti Suzuki अपनी कारों पर दे रही है 52 हजार रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, नई Swift पर भी है छूट!

Fri, 12 Mar 2021 01:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 Mar 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000
Maruti Suzuki BS6 Cars - फोटो : Maruti Suzuki

पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 17.92 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस साल 2,81,380 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं मारुति ने फरवरी 2021 में 1,44,761 यूनिट्स की बिक्री की। मारुति स्विफ्ट, बलेनो, वैगन आर, ऑल्टो और डिजायर बिक्री के मामले में टॉप पर रहीं। एरेना शोरूम से बिकने वाली इन कारों पर मारुति अच्छी खासी छूट भी दे रही है। इनमें सबसे ज्यादा डिस्काउंट मारुति एस-प्रेसो पर मिल रहा है। आइए जानते हैं मारुति की कारों पर कितनी है छूट...

विज्ञापन

March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000
Maruti S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

52,000 रुपये तक के फायदे

मारुति अपनी एंट्री लेवल कार एस-प्रेसो पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। एस-प्रेसो में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 एचपी की पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एमएमटी का विकल्प भी मिलता है। एस-प्रेसो की कीमत 4.82 लाख रुपये है। वहीं ये 21.7 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।

  • 20 हजार रुपये के कंज्यूमर ऑफर
  • 5,000 रुपये तक के MSIL सपोर्ट
  • 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस
  • 7,000 रुपये कारपोरेट डिस्काउंट
विज्ञापन
विज्ञापन

March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी ऑल्टो

39,000 रुपये तक के फायदे

मारुति के एंट्री लेवल मॉडल में 39 हजार रुपये के फायदे मिल रहे हैं। ऑल्टो में 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, दो 48 एचपी की पावर देता है। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड, डेटसन रेडीगो से है।

  • 20हजार रुपये के कंज्यूमर ऑफर
  • 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस
  • 4,000 रुपये कारपोरेट डिस्काउंट
विज्ञापन

March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000
Maruti celerio - फोटो : for Reference Only

मारुति सुजुकी सिलेरियो

47,000 रुपये तक के फायदे

मारुति की इस कार का मुकाबला टाटा टियागो, डेटसन गो जैसी कारों से है। मारुति इस हैचबैक में 10, लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। सिलेरियो में कंपनी फैक्टरी फिटेड सीएनजी का विकल्प भी देती है।   

  • 20 हजार रुपये के कंज्यूमर ऑफर
  • सात साल पुरानी कार पर 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस
  • 7,000 रुपये कारपोरेट डिस्काउंट

March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति स्विफ्ट

37,000 रुपये तक के फायदे

स्विफ्ट कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कंपनी ने हाल ही में स्विफ्ट का फेसलिफ्ट अपडेट दिया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। इसमें 1.2 लीटर का डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 एचपी की पावर देता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉ़क्स का विकल्प मिलता है।

  • 10 हजार रुपये के कंज्यूमर ऑफर
  • 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस
  • 7,000 रुपये कारपोरेट डिस्काउंट

March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000
Maruti Suzuki launched New 7 seater MPV Eeco - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी इको

37,000 रुपये तक के फायदे

अगर बजट टाइट है तो 7-सीटर इको अच्छा विकल्प है। वहीं इसकी रनिंग कॉस्ट भी बेहद कम है। इको में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट का भी विकल्प मिलता है। कंपनी इको पर 37 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है।    

  • 10 हजार रुपये के कंज्यूमर ऑफर
  • 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस
  • 7,000 रुपये कारपोरेट डिस्काउंट

March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

35,000 रुपये तक के फायदे

विटारा ब्रेजा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है। ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 बीएचपी की पावर देता है। ब्रेजा मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आती है। मारुति इस समय सेकंड जनरेशन विटारा ब्रेजा पर काम कर रही है, जिसे इस साल के आखिर तक उतारा जा सकता है।
  • 10 हजार रुपये के कंज्यूमर ऑफर
  • 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस
  • 5,000 रुपये कारपोरेट डिस्काउंट

March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti

मारुति सुजुकी डिजायर

35,000 रुपये तक के फायदे

डिजायर कंपनी की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशियंट कार है, जिसमें 1.2 लीटर का डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 एचपी की पावर देता है। डिजायर का मुकाबला होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और ह्यूंदै ऑरा से है।    
  • 10 हजार रुपये के कंज्यूमर ऑफर
  • 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस
  • 5,000 रुपये कारपोरेट डिस्काउंट

March 2021 offers: Maruti Suzuki discounts on Maruti S-Presso, Celerio, Swift get discounts of up to Rs 52,000
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी वैगन-आर

30,000 रुपये तक के फायदे

वैगन-आर में दो पेट्रोल के इंजन 1,0 लीटर और 1.2 लीटर का विकल्प मिलता है, 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 68 एचपी की पावर देता है, जबकि 1.2 लीटर इंजन 83 एचपी की पावर देता है। वैगन आर में मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वैगन आर का मुकाबला ह्यूंदै सेंट्रो से है।  

  • 8 हजार रुपये के कंज्यूमर ऑफर
  • 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस
  • 7,000 रुपये कारपोरेट डिस्काउंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed