सिक्कों से भरा ट्रक लेकर BMW कार खरीदने पहुंचा शख्स, गिनने के लिए बैंक से बुलाने पड़े लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों में लग्जरी कारों को खरीदने को लेकर अलग ही दीवानगी रहती है कई लोग तो सपने भी दिन-रात अपनी पसंदीदा कार के ही देखते हैं। क्या हो, जब आपके सामने आपके सपनो की कार आकर रुक जाए। हो जाएंगे ना हैरान,
ऐसा ही कुछ हुआ चीन के रहने वाले एक शख्स के साथ जैसे ही इस शख्स ने बीएमडब्लू के नए मॉडल को देखा उसे वह अपने सपनों जैसी कार लगी। खैर, यह तो कोई बड़ी बात नहीं है कि आपको कार को देखकर अपने सपनों की कार याद आ जाए।
लेकिन यहां दिलचस्प बात यह है कि,यह शख्स इस बात से अन्जान था कि इसके पास इतने पैसे जमा हो जाएंगे कि कार को खरीद सके। यह शख्स इस कार को खरीदने के लिए अपने जमा किए हुए सिक्के लेकर शोरूम पहुंच गया। पहले इस शख्स ने इन सिक्कों को 4 दिन में अपने दोस्तो की मदद से गिना। जिनकी संख्या 1 लाख 50 हजार निकली।
दरअसल, चीन के टोंगरेन नाम के शहर में रहने वाला यह शख्स जब एक ट्रक लेकर बीएमडब्लू कार के शोरूम पहुंचा। तब वहां के कर्मचारी ट्रक में भरे हुए सिक्के देखकर हैरान रह गए। शोरूम के मैनेजर को उसने बताया कि वह कार खरीदना चाहता है।
इसके बाद शोरूम ने सिक्के को गिनने के लिए बैंक में फोन कर 11 कर्मचारियों को बुलाया । और 10 घंटे की मशक्कत के बाद 900 किलो के यह सिक्के गिने गए। सिक्कों की गिनती पुरी होते ही शोरूम तालियों से गूंज गया। और मैनेजर ने गाड़ी की चाबी इस शख्स को सौंप दी।
कार खरीदने वाला यह शख्स एक बस का ड्राइवर था। हमेशा से ही इसका सपना लग्जरी कार खरीदने का है। जिसके लिए यह काफी समय से सिक्के जमा कर रहा था। और जमा करते-करते उसे खुद ही पता नहीं चला कब उसके पास 50 लाख से अधिक रुपये जमा हो गए।