{"_id":"5b6a9e224f1c1ba61f8b7874","slug":"mahindra-y400-is-expected-to-launch-this-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा की एक्सयूवी700 का इंतजार खत्म, वाई 400 के नाम से होगी लांच ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महिंद्रा की एक्सयूवी700 का इंतजार खत्म, वाई 400 के नाम से होगी लांच
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
महिंद्रा
महिंद्रा एण्ड महिंद्रा अपनी वाई 400 को दो और चार पहिया ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन में लांच करने पर विचार कर रही है। इंजन की हम बात करें तो यह 2.2-लीटर डीजल इंजन में आने की संभावना है।महिंद्रा एण्ड महिंद्रा के इस कॉन्फिगरेशन के लाने के पीछे यूवी ग्राहकों को लुभाने की कोशिश है, जिसमें एस201 सबकंपैक्ट एसयूवी के साथ मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा और टाटा नेक्सन लाइन में है। आठ सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ मार्केट में टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इनोवा क्रिस्टा, टाटा हेक्सा और आगामी मारुति सुजुकी की एर्टिगा है।
विज्ञापन
महिंद्रा प्रीमियम एसयूवी को एक्सयूवी 700 के नाम से मार्केट में ला सकती है लेकिन अभी तक तस्वीरों में साफ तौर से वाई 400 नेमप्लेट ही दिखाई दे रही है। ऑटो एक्सपो 2018 में पेश हुआ मॉडल और यह नवीनतम डिस्प्ले मॉडल वाहन बाहरी तरफ से एक जैसा है।
विज्ञापन
महिंद्रा वाई 400 को फेस्टिव सीजन में लांच करने की तैयारी में है और इसे 2.2-लीटर ई-एक्सडीआई 2020 एलईटी टर्बोचार्ज डीजल इंजन द्वारा 187 पीएस और 420 एनएम पीक टार्क जैसे परिवर्तन होंगें। यह नई कार सात-स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस होगी।
विज्ञापन
महिंद्रा ने SsangYong LIV-2 के रेक्सटन से इसके डिजाइन की प्रेरणा ली है। रेक्सटन ने पिछले साल सियोल मोटर शो में अपने नए मॉडल को लांच किया था। एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, नौ एयरबैग, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, प्रीमियम लेदर असबाब आदि के साथ 9.2 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम जैसी सुविधाऐ इसमें दी गयी है।फिलहाल मार्केट में इसके प्रमुख प्रतियोगियों फोर्ड एंडेवर, इसुजू एमयू-एक्स और पजेरो स्पोट्रस हैं।