{"_id":"60fbc7c8893d5824292c42a4","slug":"mahindra-xuv700-spotted-mahindra-xuv700-interior-images-leaked-mahindra-xuv700-launch-date-mahindra-xuv700-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV700: अगले महीने आ रही है यह दमदार 7-सीटर एसयूवी, इंटीरियर का हुआ खुलासा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra XUV700: अगले महीने आ रही है यह दमदार 7-सीटर एसयूवी, इंटीरियर का हुआ खुलासा
Sat, 24 Jul 2021 01:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:38 PM IST
सार
Mahindra XUV700 एसूयवी को लॉन्चिंग से पहले इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार इस एसयूवी के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
Mahindra XUV700
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mahindra XUV 700 Spotted Launch Today in Hindi: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की बहुप्रतीक्षित 7-सीटर एसयूवी XUV700 का कार प्रेमी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा इस साल 15 अगस्त के दिन XUV700 का ग्लोबल डेब्यू कर सकती है। इसके बाद इस एसयूवी के 2 अक्तूबर, 2021 को लांच किए जाने की संभावना है। बता दें कि महिंद्रा ने पिछले साल लाइफस्टाइल एसयूवी न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार की लॉन्चिंग के समय भी ठीक यही तरीका अपनाया था। XUV700 एसयूवी महिंद्रा XUV500 को रिप्लेस करेगी। कंपनी इसे जल्द 5-सीटर लेआउट के साथ लॉन्च करेगी जो अपने सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी कारों को टक्कर देगी।
Mahindra XUV700 एसूयवी की लॉन्चिंग से पहले इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार इस एसयूवी के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक XUV700 के इंटीरियर की तस्वीरें इस बार काफी साफ हैं, जिससे कार के केबिन के बारे काफी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
Mahindra XUV700 एसूयवी की लॉन्चिंग से पहले इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार इस एसयूवी के इंटीरियर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक XUV700 के इंटीरियर की तस्वीरें इस बार काफी साफ हैं, जिससे कार के केबिन के बारे काफी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
नए फीचर्स और प्रीमियम केबिन
Mahindra XUV700 Teaser
- फोटो : Mahindra
नई XUV700 मौजूदा XUV500 के मुकाबले बिल्कुल नए फीचर्स और प्रीमियम केबिन के साथ आएगी। कंपनी पहले ही टीजर वीडियो की एक सीरीज के जरिए XUV700 के कई एडवांस्ड फीचर्स की जानकारी साझा कर चुकी है। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में स्पॉट हुआ मॉडल एसयूवी का मिड-लेवल ट्रिम लगता है। स्पॉट की गई एसयूवी में मैनुअल गियरबॉक्स यूनिट दिया गया है। इसमें एक नया मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसे लेदर से कवर किया गया है। स्टीयरिंग व्हील पर कई बटन हैं। गाड़ी में बड़ी स्क्रीन दी जाएगी, जिसका एक हिस्सा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और दूसरा हिस्सा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के रूप में काम करेगा।
ऐसा है इंटीरियर
एक्सयूवी 700 का डैशबोर्ड डिजाइन, फिट एंड फिनिश और प्लास्टिक की क्वालिटी XUV500 के मुकाबले काफी बेहतर लग रहा है। एसी वेंट इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे दिया गया है और उसके नीचे AC कंट्रोल बटन दिए गए हैं। Mahindra XUV700 में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे।
मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स
महिंद्रा नई XUV700 एसूवी में मिलने वाले 5 शानदार फीचर्स का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर चुकी है। इनमें स्मार्ट डोर हैंडल, ऑटो बूस्टर हेडलैंप्स, पर्सनलाइज्ड सेफ्टी अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर ड्रॉसिनेस डिटेक्शन (ड्राइवर को झपकी लगने पर पता लगाना) और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। इससे यह भी साफ हो जाता है कि महिंद्रा XUV700 अपने सेगमेंट की पहली कार होगी जो लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर की पेशकश करेगी। लेवल 1 ADAS में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और पावर
महिंद्रा की नई XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 188 bhp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन में 185 bhp का पावर जेनेरेट करने की संभावना है। इस कार में ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होंगे। एसयूवी को माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी पेश किया जा सकता है।