फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra XUV700 gets 25000 bookings in 57 minutes of its booking commencement mahindra xuv700 bookings open know booking amount price features specifications details

Mahindra XUV700: 57 मिनट में 25000 बुकिंग, महिंद्रा की नई एसयूवी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें हर वेरिएंट की कीमत

Thu, 07 Oct 2021 01:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 07 Oct 2021 01:51 PM IST
सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने भारत में त्योहारों के मौके पर अपनी नई XUV700 एसयूवी की लॉन्चिंग से पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mahindra XUV700 gets 25000 bookings in 57 minutes of its booking commencement mahindra xuv700 bookings open know booking amount price features specifications details
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra

विस्तार

Mahindra XUV700 Record Bookings : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने भारत में त्योहारों के मौके पर अपनी नई XUV700 एसयूवी की लॉन्चिंग से पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने हाल ही में एसयूवी की टॉप-एंड वेरिएंट समेत सभी वेरिएंट्स की पूरी कीमत का खुलासा किया है। महिंद्रा ने मंगलवार को दो नए दो टॉप-एंड लग्जरी AX7 डीजल वेरिएंट शामिल करने का भी एलान किया। 
विज्ञापन


57 मिनट में 25,000 बुकिंग
महिंद्रा ने गुरुवार को नई XUV700 एसयूवी की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसकी XUV700 की बुकिंग शुरू होने के 57 मिनट में 25,000 बुकिंग हो चुकी है। घरेलू वाहन निर्माता ने कहा कि इस नई उपलब्धि के साथ XUV700 इस मील के पत्थर को हासिल करने वाला भारत का पहला चार-पहिया वाहन बन गया है।
विज्ञापन


सिर्फ पहले 25,000 बुकिंग के लिए थी खास कीमत
खास बात यह है कि कंपनी ने बताया था कि XUV700 एसयूवी के लिए घोषित की गई कीमतें पहले 25,000 बुकिंग पर ही लागू होंगी। यानी इसके बाद कंपनी एसयूवी की कीमतों में इजाफा कर सकती है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी एसयूवी की बुकिंग की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और ध्यान देने वाली बात यह है कि पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी डीजल वेरिएंट से पहले होगी। यहां हम आपको महिंद्रा XUV700 की पूरी कीमत सूची भी बताएंगे। 

दो नए वेरिएंट हुए पेश

Mahindra XUV700 gets 25000 bookings in 57 minutes of its booking commencement mahindra xuv700 bookings open know booking amount price features specifications details
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने मंगलवार को XUV700 एसयूवी के दो नए वेरिएंट पेश करने का एलान किया। इसके साथ ही कंपनी ने औपचारिक रूप से टॉप-स्पेक XUV700 की कीमतों की घोषणा कर दी। AX7 Luxury MT की कीमत 19.99 लाख रुपये और AX7 Luxury AT AWD की कीमत 22.89 लाख रुपये है। यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 

फीचर्स
AX7 में स्टैंडर्ड फीचर्स के अलावा लग्जरी पैक में सोनी के इमर्सिव 3D साउंड, इलेक्ट्रिकल स्मार्ट डोर हैंडल, 360-डिग्री सराउंड व्यू, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्क ब्रेक, ड्राइवर नी एयरबैग, पैसिव कीलेस एंट्री, कंटीन्यूअस डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

फुल प्राइस लिस्ट
 
XUV700 MX सीरीज ईंधन 5-सीटर MT कीमत (रुपये)
MX पेट्रोल 11.99 लाख
  डीजल 12.49 लाख

हर वेरिएंट की कीमत

Mahindra XUV700 gets 25000 bookings in 57 minutes of its booking commencement mahindra xuv700 bookings open know booking amount price features specifications details
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
AX3, AX5 और AX7 बहुप्रचारित AdrenoX के साथ आएंगे, जिससे एसयूवी में Amazon Alexa के साथ-साथ 3D इमर्सिव साउंड सिस्टम जैसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी-आधारित फीचर्स मिलेंगे। 
 
XUV700 AX सीरीज Fuel Type MT (कीमत, रुपये) AT (कीमत, रुपये)
AX3 (5-सीटर) पेट्रोल 13.99 लाख 15.59
  डीजल 14.59 लाख ** 16.19 लाख
AX5 (5-सीटर) पेट्रोल 14.99 लाख ** 16.59 लाख
  डीजल 15.59 लाख ** 17.19 लाख **
AX7 (7-सीटर) पेट्रोल 17.59 लाख 19.19 लाख
  डीजल 18.19 लाख 19.79 लाख
AX7 Luxury (7-सीटर) डीजल 19.99 लाख  
AX7 Luxury AWD (7-सीटर) डीजल   22.89 लाख
      ** 60,000 रुपये की एक्सट्रा कीमत पर
7-सीटर ले-आउट के साथ उपलब्ध

नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 

टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी

Mahindra XUV700 gets 25000 bookings in 57 minutes of its booking commencement mahindra xuv700 bookings open know booking amount price features specifications details
Mahindra XUV700 - फोटो : For Reference Only
ग्राहकों के लिए एक्सयूवी700 की टेस्ट ड्राइव पहले चरण में 2 अक्तूबर से विभिन्न शहरों में शुरू की गई थी। टेस्ट ड्राइव का दूसरा चरण 7 अक्टूबर से शुरू होगा। पहले चरण में दिल्ली एनसीआर, बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, लखनऊ, कोयंबटूर और वडोदरा जैसे शहरों में टेस्ट ड्राइव शुरू हुई। दूसरे चरण में जयपुर, सूरत, पटना, कोचीन, कटक, कानपुर, कालीकट और नासिक में टेस्ट ड्राइव शुरू होगी। एसयूवी देश भर के अन्य शहरों में चरण दर चरण 10 अक्तूबर से टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध होगी। 

वेरिएंट्स

Mahindra XUV700 gets 25000 bookings in 57 minutes of its booking commencement mahindra xuv700 bookings open know booking amount price features specifications details
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 को चार वेरिएंट्स - MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध कराया जा रहा है। एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट के साथ-साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉरक्स का विकल्प भी है।

इंजन और पावर
महिंद्रा XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 200 hp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजनमें दो अलग-अलग ट्यूनिंग सेट अप हैं जिनमें से एक 1155 hp का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 185 hp का पावर और लगभग 420 Nm टॉर्क की पेशकश करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed