{"_id":"5c5d6431bdec2273ed39b89d","slug":"mahindra-xuv500-beat-jeep-compass-in-sale-here-is-the-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेल में जीप को पछाड़ आगे निकली महिंद्रा की यह कार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सेल में जीप को पछाड़ आगे निकली महिंद्रा की यह कार
Fri, 08 Feb 2019 04:43 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Fri, 08 Feb 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Jeep compass trailhawk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा की एक्सयूवी 500 और जीप हमेशा से एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। बिक्री के मामले में महिंद्रा की एक्सयूवी 500 ने जीप को एक बार फिर मात दे दी है। महिंद्रा ने जनवरी में एक्सयूवी 500 की 2659 इकाइयां बेचीं, जबकि जीप को जनवरी में मात्र 1267 ग्राहक ही मिले। भारत में जीप कंपास की लांचिंग से लेकर आज तक दोनों एसयूवी बिक्री की जंग लड़ रही हैं।
विज्ञापन
बता दें, एक्सयूवी 500 की बिक्री कंपास और टाटा हेक्सा दोनों की तुलना में अधिक रही। दिसंबर 2018 की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपास ने पिछले साल के आखिरी महीने में एक्सयूवी 500 से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया था। कंपास की 1150 इकाइयां दिसंबर में बेची गईं, जबकि महिंद्रा ने इसी अवधि में एक्सयूवी 500 की सिर्फ 1141 इकाइयां ही बेचीं।
विज्ञापन
दिसंबर की तुलना में जनवरी के आंकडों में महिंद्रा की एक्सयूवी ने 133% की छलांग लगाई। जो कंपनी के लिए एक बड़ी सफलता है। Mahindra XUV500 की बिक्री बढ़ने के पीछे सबसे अहम कारण इसकी कीमत है। महिंद्रा के बेस वेरिएंट की कीमत 12.72 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती हैं, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.48 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली)रुपये है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, जीप कंपास के बेस वेरिएंट की कीमत 15.39 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 22.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)है। दोनों एसयूवी के बेस मॉडल की कीमत के बीच करीब 3.33 लाख रुपये जो एक बड़ी रकम है।