फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra xuv500 and jeep compass rival tata harrier price hiked by rs 35000 in all variants

Tata Harrier भी हुई महंगी, जानें बढ़ोतरी के बाद हर वेरियंट की नई कीमतें

Fri, 14 Jun 2019 03:31 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 14 Jun 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
mahindra xuv500 and jeep compass rival tata harrier price hiked by rs 35000 in all variants
Tata Harrier delivery

टाटा की एसयूवी हैरियर को इस साल जनवरी में 12.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया था। वहीं कंपनी ने अब इसकी कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हैरियर जब लांच हुई थी, तब इसकी कीमत महिंद्रा एक्सयूवी 500 और जीप कंपास से भी कम थी, यहां तक कि ह्यूंदै क्रेटा का टॉप वेरियंट भी इससे महंगा था।

विज्ञापन

 

कीमतों में 35 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी

लेकिन लांचिंग के बाद से ही हैरियर सेल्स चार्ट में एक्सयूवी 500 और कंपास से ऊपर थी और वेटिंग लिस्ट भी न्यूनतम 3 महीने की थी। वहीं अब टाटा ने हैरियर की कीमतों में 35 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद हैरियर के बेस XE वेरियंट 30 हजार रुपये, XM की कीमत 31 हजार रुपये, XT में 30 हजार रुपये और टॉप एंड वेरियंट XZ की कीमतों में 35 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेस XE वेरियंट की कीमत 12.99 लाख रुपये

वहीं नई कीमतों के हिसाब से हैरियर के बेस XE वेरियंट की कीमत 12.99 लाख रुपये, XM वेरियंट की कीमत 14.06 लाख, XT की कीमत 15.25 लाख और XZ की एक्स-शोरूम कीमत 16.56 लाख रुपये हो गई है। वहीं टाटा जल्द ही हैरियर का 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में भी लांच होने वाला है। 
 

विज्ञापन

एक्सयूवी 500 बेस वेरियंट W3 की कीमत 12.28 लाख रुपये

इससे पहले महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी 500 की कीमतों में कमी करते हुए नया बेस वेरियंट W3 लांच किया था। एंट्री लेवल वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.28 लाख रुपये रखी थी। W3 वेरियंट असल में W4 वेरियंट था, जो फेसलिफ्ट मॉडल की लांचिंग से पहले आता था। वहीं टाटा हैरियर के बेस वेरियंट की कीमत अब 12.99 लाख रुपये हो गई है। 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में भी लांच करेगी।  
 

टाटा की यह है रणनीति

ऐसा नहीं कि टाटा ने पहली बार इस तरह से गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया हो। इससे पहले टाटा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन और हैचबैक टियागो की कीमतों में भी इजाफा किया था। दोनों की गाड़ियां अपनी लांचिंग कीमत से 1 लाख रुपये तक महंगी है।
 

बाद में बढ़ सकती हैं कीमतें

टाटा हैरियर के मौजूदा मॉडल में 2 लीटर 4 सिलेंडर फिएट मल्टीजेट टर्बोचार्ज्ड इंजन मिल रहा है, जो 140 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं टाटा अपनी कार में बीएस-6 इंजन को लांच करने की तैयारी कर रही है। जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। नया इंजन पुराने इंजन से कहीं ज्यादा पावरफुल होगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि जब टाटा नए इंजन के साथ हैरियर को लांच करेगी, उस दौरान भी कीमतों में 30 से 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।        
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed