फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra xuv300 bookings open, is it true?

Mahindra XUV300 की बुकिंग पर फंसा पेंच, डीलरों ने अपने आप शुरू की बुकिंग

Wed, 26 Dec 2018 02:47 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 26 Dec 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Mahindra xuv300 bookings open, is it true?
Mahindra XUV300

महिंद्रा की नई कार XUV300 का हाल ही में कंपनी ने टीजर जारी किया। जिसके बाद से लोग इसकी लांचिंग को लेकर नजरे गड़ाए हुए हैं। फिलहाल खबर है कि कुछ महिंद्रा डीलर्स ने नई सबकॉम्पैक्ट XUV300 की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा डीलर्स इसकी डिलिवरी का दावा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि कंपनी ने इस बात पर अपनी सहमति नहीं दी है। उनका कहना है कि आधिकारिक तौर पर अभी कोई एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हो रही है। डीलर्स शायद उन ग्राहकों की बात कर रही हैं जो इस कार को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपनी जिज्ञासा के चलते शोरूम जा रहे हैं। 

विज्ञापन

Mahindra xuv300 bookings open, is it true?
Mahindra XUV300

महिंद्रा ने इस कार की लांचिंग का समय फरवरी तय किया है। वैसे तो यह कार एक दम नई है, लेकिन इसके पाटर्स में XUV500 का समावेश देखने को मिलता है।
आइए बताते हैं कार की खासियत
*इस एक्सयूवी को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया।
*इसमें फ्रंट पर क्रोम ग्रिल और बड़े हेडलैंप्स दिए गए हैं। हेडलैंप्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर्स और एलईडी डीआरएल भी दी गई हैं। 
*महिंद्रा एक्सयूवी 300 में फर्स्ट ड्यूल जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल फीचर भी दिया जाएगा। 
* वहीं इसमें बिना चाबी के स्मार्ट एंट्री, ड्राईवर इनफार्मेशन डिस्प्ले के साथ पुश बटन स्टार्ट भी मिलेगा। 
*महिंद्रा की यह कार ‘स्मार्ट स्टीयर’ टेक्नोलॉजी से लैस होगी। यानी स्मार्ट स्टीयर का यह स्टीयरिंग के फीडबैक को बदलने मे सहायक होगा। 

Mahindra xuv300 bookings open, is it true?
Mahindra XUV300

*कार के केबिन में अपने सेगमेंट की सभी कारों से ज्यादा स्पेस मिलेगा, इसके पीछे कारण इसका बड़ा व्हीलबेस है।
*कार को लांचिंग के समय 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। वहीं इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी आने की उम्मीद है, जो 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन होगा। 
*कार में बतौर सेफ्टी फ़ीचर्स 7 एयरबैग्स और 4 डिस्क ब्रेक्स दिए जाएंगे। 
*जहां भारत सरकार देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर काफी सक्रिय है वहीं महिंद्रा भी इस दिशा में अग्रसर है। बता दें, कंपनी XUV300 को ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है। 
*अंदाजन कार में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। वहीं इसका डीजल इंजन Marazzo MPV से लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed