{"_id":"606f0f808ebc3e8c911c897d","slug":"mahindra-xuv-700-launch-date-in-india-mahindra-xuv700-luxury-suv-mahindra-new-suv-car-mahindra-cars-in-india-mahindra-xuv-700-new-model","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV700: आ रही है महिंद्रा की नई एसयूवी, देखें वीडियो, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra XUV700: आ रही है महिंद्रा की नई एसयूवी, देखें वीडियो, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स
Thu, 08 Apr 2021 07:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:43 PM IST
सार
XUV700 में डीजल और पेट्रोल इंजन दोनों के विकल्प मिलेंगे। इसके साथ ही यह एसयूवी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद नई Mahindra XUV700 का मुकाबला नई Tata Safari और MG Hector Plus जैसी कारों से होगा।
विज्ञापन
Mahindra XUV700 Teaser
- फोटो : Mahindra
विस्तार
Mahindra (महिंद्रा) ने गुरुवार को अपने ग्लोबल एसयूवी प्रोजेक्ट के नाम का एलान कर दिया जिसका कोडनेम W601 रखा गया था। कंपनी की लेटेस्ट एसयूवी का नाम Mahindra XUV700 होगा। यह वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी XUV700 को महाराष्ट्र के चाकन में कंपनी के प्लांट में बनाएगी।
विज्ञापन
जारी किया विडियो
वाहन निर्माता ने इस एसयूवी के नाम का खुलासा एक वीडियो के जरिए किया। और इस एसयूवी के निर्माण में लगी युवा टीम के जुनून की सराहना की। इस एसयूवी को 'XUV सेवन डबल O' कहकर पुकारा जाएगा, न कि 700 नंबर के जैसे।
Presenting the brand name of our much awaited all-new, authentic, global SUV codenamed W601 that will give you a rush like never before! #MahindraW601 pic.twitter.com/S5dv913pON
— Mahindra Automotive (@Mahindra_Auto) April 8, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टफोलियो में किस जगह
नई एसयूवी Mahindra XUV700 कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल Mahindra Alturas G4 एसयूवी से नीचे रखी जाएगी। हालांकि, अभी यह अभी साफ नहीं है कि मौजूदा XUV500 कार उपलब्ध रहेगी या नहीं। अगर XUV500 का निर्माण जारी रहता है तो महिंद्रा आनेवाली XUV700 एसयूवी को XUV500 से ऊपर रखेगी।
इंजन
Mahindra XUV700 में डीजल और पेट्रोल इंजन दोनों के विकल्प मिलेंगे। इसके साथ ही यह एसयूवी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी। XUV700 के टॉप स्पेक वेरिएंट को ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) के साथ पेश किया जाएगा।
कंपनी की उम्मीदें
वाहन निर्माता ने कहा है कि उसकी लेटेस्ट एसयूवी "Sci-Fi टेक्नोलॉजी", उत्साही प्रदर्शन, विश्व स्तरीय सेफ्टी फीचर्स और अपनी सेगमेंट में पहली बार मिलने वाले फीचर्स के साथ आएगी। महिंद्रा में मोटर वाहन डिविजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजय नाकरा ने कहा, "XUV700, महिंद्रा की सबसे प्रतीक्षित कारों में से एक है, जो ग्राहकों के साथ एक बढ़िया संबंध बनाएगी। यह नेक्स्ट जेनरेशन की उन्नत और शानदार महिंद्री एसयूवी की शुरुआत है।" कंपनी के ग्लोबल प्रॉडक्ट डेवलप्मेंट के प्रमुख आर वेलुसामी ने कहा, "एक्सयूवी पोर्टफोलियो हमेशा हचलच पैदा करने और नए बेंचमार्क बनाने के लिए होता है।"
लॉन्चिंग
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद नई Mahindra XUV700 का मुकाबला नई Tata Safari और MG Hector Plus जैसी कारों से होगा। मौजूदा XUV500 की तुलना में XUV700 एक बड़ी एसयूवी होगी। कंपनी इसे त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है।