वीडियो के साथ देखें Mahindra xuv300 के बारे में 10 बातें जो आप नहीं जानते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra S201 से बुधवार को पर्दा उठ गया है। महिन्द्रा की इस नई एसयूवी का नाम है XUV300, इसका कोड नेम Mahindra S201 रखा गया था। नई XUV300 अगले साल फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी। फिलहाल, इस कार को बेंगलुरू में देखा गया वो भी बिना किसी स्टीकर के। आपके लिए लेकर आए हैं XUV300 के बारे में 10 बातें जो आपको पता होनी चाहिए।
*इस एक्सयूवी को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया।
*इसमें फ्रंट पर क्रोम ग्रिल और बड़े हेडलैंप्स दिए गए हैं। हेडलैंप्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर्स और एलईडी डीआरएल भी दी गई हैं।
*महिंद्रा एक्सयूवी 300 में फर्स्ट ड्यूल जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल फीचर भी दिया जाएगा।
* वहीं इसमें बिना चाबी के स्मार्ट एंट्री, ड्राईवर इनफार्मेशन डिस्प्ले के साथ पुश बटन स्टार्ट भी मिलेगा।
*महिंद्रा की यह कार ‘स्मार्ट स्टीयर’ टेक्नोलॉजी से लैस होगी। यानी स्मार्ट स्टीयर का यह स्टीयरिंग के फीडबैक को बदलने मे सहायक होगा।
*कार के केबिन में अपने सेगमेंट की सभी कारों से ज्यादा स्पेस मिलेगा, इसके पीछे कारण इसका बड़ा व्हीलबेस है।
*कार को लांचिंग के समय 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। वहीं इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी आने की उम्मीद है, जो 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन होगा।
*कार में बतौर सेफ्टी फ़ीचर्स 7 एयरबैग्स और 4 डिस्क ब्रेक्स दिए जाएंगे।
*जहां भारत सरकार देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर काफी सक्रिय है वहीं महिंद्रा भी इस दिशा में अग्रसर है। बता दें, कंपनी XUV300 को ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है।
*अंदाजन कार में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। वहीं इसका डीजल इंजन Marazzo MPV से लिया जा सकता है।
It’s always an emotional moment when your family expands. Please join me in congratulating the XUV5oo for the new member in its family...A new cheetah racing ahead...😊 pic.twitter.com/2zs56K8p7s
— anand mahindra (@anandmahindra) December 19, 2018