फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra will launch new variant of xuv 500 by end of year

महिंद्रा XUV 500 का नया वेरिएंट इस साल होगा लॉन्च

Sun, 11 Jun 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 11 Jun 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
mahindra will launch new variant of xuv 500 by end of year
महिंद्रा एक्सयूवी

महिंद्रा अपनी गाड़ियों को अपडेट करने में लगी है। इसकी शुरुआत कंपनी अपनी चर्चित एसयूवी स्कॉर्पियो से करने वाली है। महिंद्रा स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट वेरिएंट इस साल जुलाई में लॉन्च कर सकती है। खबर हैं कि महिंद्रा अपनी एक्सयूवी 500 को भी अपडेट करने वाली है।

विज्ञापन

कंपनी एक्सयूवी 500 के अपडेट वेरिएंट को 2017 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। बता दें कि ऑटो निर्माता कंपनी महिंद्रा ने 2015 में इस कार का अपडेट वर्जन लॉन्च किया था। कंपनी नए मॉडल में कई दमदार फीचर जोड़ेगी।

विज्ञापन


नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 में नया फ्रंट ग्रिल और नया बंपर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी कार के कैबिन में ज्यादा बदलाव करेगी। महिंद्रा एक्सयूवी में पहले से ही कई शानदार फीचर मौजूद हैं, कंपनी अब इन फीचर की संख्या को बढ़ाने वाली है। नई एक्सयूवी में नया इनफोटेंमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जो ऐप्पल कार प्ले अपडेट के साथ आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी एक्सयूवी 500 के इंजन में भी बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार नई एक्सयूवी में 2.2 लीटर का चार सिलेंडर वाला एम-हॉक इंजन होगा। ये इंजन कार को 170 बीएचपी की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क प्रदान करेगा। नया इंजन मौजूदा इंजन से काफी ताकतवर होगा। मौजूदा इंजन कार को 140 बीएचपी की ताकत और 330 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। 

हालांकि महिंद्रा ने गाड़ी के अपडेट के बारे में कोई आधिकारी जानकारी नहीं दी है। कंपनी इस गाड़ी को इस साल के अंत तक बाजार में उतार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed