फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra will launch electric car version will launch of Mahindra XUV300 till 2020

इलेक्ट्रिक अवतार में भी लॉन्च होगी Mahindra XUV300!

Thu, 20 Dec 2018 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Dec 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mahindra will launch electric car version will launch of Mahindra XUV300 till 2020
Mahindra XUV300

महिन्द्रा की नई एसयूवी XUV300 का इलेक्ट्रिक अवतार भी लॉन्च होगा। S210 कोडनेम वाली XUV300 के बुधवार को ही फोटोग्राफ और टीजर जारी किए गए थे। XUV300 की टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सॉन और हुंडई क्रेटा से है।

विज्ञापन

2020 में लॉन्च

महिन्द्रा की नई एक्सयूवी 300 अगले साल फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकती है। वहीं इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर अभी काम चल रहा है। माना जा रहा है कि महिन्द्रा की एक्सयूवी 300 का इलेक्ट्रिक वर्जन साल 2020 में लॉन्च हो सकता है। Mahindra XUV300 की तरह इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की लंबाई भी चार मीटर ही होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

हुंडई भी लाएगी इलेक्ट्रिक एसयूवी

हालांकि महिन्द्रा की एक्सयूवी देश की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी नहीं है, क्योंकि हुंडई भी 2019 में कोना इलेक्ट्रिक लाने का ऐलान कर चुकी है। Mahindra XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन में कोरिया मेड सेल्स का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए महिन्द्रा ने कोरिया की एलजी कैम से करार किया है, जो भारत के लिए खासतौर पर ज्यादा ऊर्जा वाली लीथियम ऑयन बैटरी बेस्ड एनएमसी (निकिल मैगनीज कोबाल्ट) की आपूर्ति करेगी। हालांकि कंपनियां फिलहाल इन सेलों को चीन से आयात कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

दो वैरियंट्स में होगी लॉन्च

महिन्द्रा की योजना है कि इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को दो वैरियंट्स में लॉन्च किया जाए। संभवतया इनमें से एक लिमिटेड कैपेसिटी वाला सिटी वर्जन होगा, जबकि दूसरा वैरियंट लंबी दूरी के लिए स्पेशल डेवलप किया जाएगा। महिन्द्रा की ई2ओ प्लस, ई-वैरिटो के बाद एक्सयूवी 300 तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि महिन्द्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20 लाख रुपए से कम होगी। वहीं हुंडई की कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 25 लाख के आसपास होगी।

 

Mahindra will launch electric car version will launch of Mahindra XUV300 till 2020
Mahindra XUV300

हालांकि अभी महिन्द्रा की सबसे मंहगी इलेक्ट्रिक कार ई-वैरिटो है, जिसकी कीमत 9.87 लाख से लेकर 10.65 लाख रुपए के बीच है और यह फुल चार्जिंग के बाद 140 किमी की दूरी तय कर सकती है। Mahindra XUV300 की एसयूवी को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर डेवलेप किया गया है। हालांकि टिवोली की लंबाई 4195 मीटर है। इसमें फ्रंट पर क्रोम ग्रिल दी गई हैं और बड़े हेडलैंप्स दिए गए हैं। हेडलैंप्स के साथ एलईडी प्रोजेक्टर्स और एलईडी डीआरएल भी दी गई हैं।

 

होंगे 17 इंच अलॉय व्हील

Mahindra will launch electric car version will launch of Mahindra XUV300 till 2020
Mahindra XUV300

Mahindra XUV300 की एलईडी डीआरएल एक्सयूवी 500 और अल्टूरस जी4 से इंस्पायर्ड हैं। नई एक्सयूवी में 17 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील हैं, वहीं एग्जास्ट बंपर पीछे दिया गया है, जो दिखता नहीं है। इसमें स्पोर्टी लुक के लिए काले रंग के बंपर दिए गए हैं। वहीं केवल इकोस्पोर्ट में ही 17 इंच अलॉय व्हील का फीचर है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed