फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra will launch BSA motorcycle in UK

Jawa के बाद अब BSA के लिए संकटमोचक बनेगी Mahindra, ब्रिटेन में लॉन्च करेगी मोटरसाइकिल

Tue, 17 Nov 2020 07:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 17 Nov 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mahindra will launch BSA motorcycle in UK
BSA motorcycle - फोटो : Social Media

महिंद्रा की एक आंशिक सहायक, क्लासिक लीजेंड्स, विदेश में अपना प्रोडक्शन शुरू करने के लिए तैयार है। Jawa Motorcycle (जावा मोटरसाइकल) को पुनर्जीवित करने के बाद, अब दो पहिया वाहन निर्माता ब्रिटिश ब्रांड की लोकप्रिय कंपनी BSA के लिए भी ऐसा ही करने की तैयारी में है। दरअसल महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने घोषणा की है कि ब्रिटेन में 2021 की मध्य में बीएसए की नई मोटरसाइकिलों को क्लासिक लेजेंड्स की तरफ से असेंबल किया जाएगा।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई बीएसए मोटरसाइकिल प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार है। हालांकि, कंपनी अभी ब्रेक्जिट वार्ता पूरी होने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट्स में यह भी संभावना जताई जा रही है कि इसे भारत में विकसित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए के इतिहास के बारे में बताएं तो, 1861 में स्थापित, बर्मिंघम स्मॉल आर्म्स (बीएसए) ने एक हथियार निर्माता के रूप में शुरुआत की थी। इसके बाद 20वीं शताब्दी की शुरुआत में कंपनी ने मोटरसाइकिलों सेगमेंट में काफी लोकप्रियता हासिल की। कंपनी का मोटरसाइकिल डिवीजन 1960 में लड़खड़ाने लगा और 1972 में दिवालिया हो गया। ब्रांड को उम्मीद है कि वह एक बार फिर से बाजार में बीएसए की मोटरसाइकिलों की वापसी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed