{"_id":"5fa7d1d447229c1dd15aa400","slug":"mahindra-will-deliver-500-units-of-its-new-mahindra-thar-2020-in-just-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस दिवाली 500 ग्राहकों के घर पहुंचेगी नई Mahindra Thar, 20000 बंपर बुकिंग से बढ़ा वेटिंग पीरियड","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस दिवाली 500 ग्राहकों के घर पहुंचेगी नई Mahindra Thar, 20000 बंपर बुकिंग से बढ़ा वेटिंग पीरियड
Sun, 08 Nov 2020 04:39 PM IST
श्रीधर मिश्रा
New Delhi
New Delhi
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 08 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra Thar 2020 की भारतीय बाजार में बंपर मांग जारी है। ऐसे में इस दिवाली 500 भाग्यशाली ग्राहक नई थार के साथ अपनी दिवाली मनाएंगे। दरअसल घरेलू वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह नई Thar की 500 इकाइयों की दो दिनों के भीतर डिलीवरी करेगी। कंपनी की तरफ से इस एसयूवी की मेगा डिलीवरी 8 नवंबर, 2020 तक चलेगी।
विज्ञापन
ता दें कि नई थार की डिलीवरी उसी क्रम में की जाएगी, जिस क्रम में कंपनी को ग्राहकों की तरफ से बुकिंग मिली है। महिंद्रा की तरफ से यह खास पहल दिवाली त्योहार को देखते हुए की गई है।
विज्ञापन
Mahindra ने रोकी Thar के सबसे सस्ते वेरिएंट की बुकिंग
इससे पहले नई जेनरेशन वाली Thar की भारत में जबरदस्त मांग है। इसे अब तक 20,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। हालांकि, इसके बेस वेरिएंट को खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए एक निराश करने वाली खबर है। दरअसल कंपनी ने Mahindra Thar के सॉफ्ट-टॉप (AX) वेरिएंट की बुकिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया है। बता दें कि यह Thar का सबसे सस्ता वेरिएंट है, जिसमें 6-सीटर का विकल्प मिलता है। AX वेरिएंट के पेट्रोल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.8 लाख रुपये है। वहीं, इसके डीजल मॉडल की कीमत 10.85 लाख रुपये है।
AX वेरिएंट की बुकिंग कब तक के लिए बंद है, इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं है। बता दें कि महिंद्रा ने अपनी Thar 4x4 एसयूवी को भारत में सबसे पहले 15 अगस्त 2020 को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 2 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च किया। इसकी बंपर बिक्री का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज एक महीने के अंदर इसने 20000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया।
महिंद्रा के मुताबिक इसके हार्ड टॉप ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रिम, पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडलों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। लेकिन, इस वेरिएंट की अभी भी बुकिंग जारी है जबकि, सॉफ्ट-टॉप (AX) वेरिएंट की बुकिंग कंपनी ने बंद कर दी है।
महिंद्रा के मुताबिक इसके हार्ड टॉप ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रिम, पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडलों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। लेकिन, इस वेरिएंट की अभी भी बुकिंग जारी है जबकि, सॉफ्ट-टॉप (AX) वेरिएंट की बुकिंग कंपनी ने बंद कर दी है।
Mahindra Thar की बंपर मांग से इसकी वेटिंग पीरियड भी बढ़ गई है। महिंद्रा के मुताबिक नई जेनरेशन वाली Thar की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 5 से 7 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, यह वेरिएंट के हिसाब से तय होगा कि ग्राहकों को कितना इंतजार करना पड़ेगा।
कंपनी का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए वह प्रोडक्शन बढ़ाएगी। कंपनी ने बताया कि जनवरी महीने तक 2000 यूनिट्स प्रति माह के प्रोडक्शन को बढ़ा कर 3,000 यूनिट्स प्रति माह तक किया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए वह प्रोडक्शन बढ़ाएगी। कंपनी ने बताया कि जनवरी महीने तक 2000 यूनिट्स प्रति माह के प्रोडक्शन को बढ़ा कर 3,000 यूनिट्स प्रति माह तक किया जाएगा।
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।