{"_id":"5bff9ab3bdec2241ce72656f","slug":"mahindra-will-announce-the-new-name-of-suv-s201-on-1st-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा अपनी तीसरी एसयूवी को लेकर तैयार, 1 दिसंबर को होगा नामकरण","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महिंद्रा अपनी तीसरी एसयूवी को लेकर तैयार, 1 दिसंबर को होगा नामकरण
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
XUV 300
महिंद्रा ने कुछ दिन पहले अपनी प्रीमियम एसयूवी Alturas G4 से पर्दा उठाया, जिसके बाद अब कंपनी अपनी एक और नई एसयूवी कार S201 को लांच करने की तैयारी में है। फिलहाल कार के नाम को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है, जिस पर से कंपनी आने वाले 1 दिसंबर से पर्दा उठाने जा रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है इस कार को महिंद्रा XUV300 के नाम से पेश कर सकती है। जिसके कंपनी फाइनल टच पर काम कर रही है। लांच होने वाली यह शानदार एसयूवी अपने सेगमेंट में खास जगह की हकदार हो सकती है। कार को SsangYong Tivoli प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसमें बड़ी टचस्क्रीन, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि कार को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें उम्मीद है इसमें 1.5 लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन दिया जाएगा वहीं इसके पेट्रोल वर्जन में नया 1.2लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
विज्ञापन
महिंद्रा की इस कार का बाजार में मारुति सुजुकी कि विटारा ब्रेजा और हुंडई की क्रेटा से सीधा मुकाबला होगा। महिंद्रा की यह खास एसयूवी अगले साल के शुरुआत तक भारत में लांच हो सकती है। जिसकी कीमत को लेकर अभी कोई भी अंदाजा लगाना गलत होगा।