फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra tractor sales april 2020 mahindra automotive and farm equipment sectors automobile industry in lockdown mahindra farm equipment sector lockdown in india

अप्रैल में न कार बिकी न मोटरसाइकिल, लेकिन Mahindra ने बेच दिए 4700 से ज्यादा ट्रैक्टर

Tue, 05 May 2020 12:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 May 2020 12:59 PM IST
सार

Covid 19 (कोरोना वायरस) महामारी के प्रकोप से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को झटका लगा है। ऑटोमोबाइल उद्योग की बात करें तो पूरी दुनिया में इसकी हालत खस्ता है। इसके साथ ही भारतीय ऑटो उद्योग पर भी इसकी मार पड़ी है। पूरे अप्रैल महीने लॉकडाउन के चलते शोरूम और डीलरशिप बंद रहे जिसकी वजह से इस महीने में घरेलू बाजार में किसी भी कंपनी की दोपहिया, चार पहिया या व्यावसायिक वाहन की एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हो सकी।

विज्ञापन
mahindra tractor sales april 2020 mahindra automotive and farm equipment sectors automobile industry in lockdown mahindra farm equipment sector lockdown in india
Mahindra Tractor (File) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी से लेकर एमजी मोटर, ह्यंदै मोटर्स हो या फिर महिंद्रा, ये अपनी एक भी कार बेचने में सफल नहीं रहीं। लेकिन इसी दौरान घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra ने एलान किया है कि वह लॉकडाउन के दौरान अप्रैल के महीने में कुल 4,772 ट्रैक्टर बेचने में कामयाब रही। 
विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की है कि कंपनी के FES (फार्म इक्विपमेंट सेक्टर) ने अप्रैल के महीने में 4,772 यूनिट ट्रैक्टर की बिक्री की है। महिंद्रा के कुल बिके ट्रैक्टर में 4,716 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे गए, जबकि 56 ट्रैक्टर को निर्यात किया गया। हालांकि, बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो महिंद्रा के ट्रैक्टर्स की बिक्री में अप्रैल 2019 के मुकाबले अप्रैल 2020 में भारी कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री में कमी
महिंद्रा ने अप्रैल 2019 में 28,552 यूनिट ट्रैक्टर्स बेचे थे। वहीं इस साल अप्रैल की कुल बिक्री में 83.3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अप्रैल 2019 में महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 27,495 ट्रैक्टर की बिक्री की थी, जो इस साल की बिक्री की तुलना में 82.8 फीसदी अधिक है। इस साल अप्रैल के महीने में महिंद्रा के ट्रैक्टर के निर्यात में 94.7 फीसदी की गिरावट आई है। अप्रैल 2019 में कंपनी ने 1,057 ट्रैक्टर बेचे थे, वहीं इस साल अप्रैल में सिर्फ 56 ट्रैक्टर का निर्यात किया जा सका। 
विज्ञापन

ट्रैक्टर बिक्री की वजह
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने से कारोबार प्रभावित हुआ है। लेकिन डीलर कुछ दिनों के लिए आंशिक रूप से खुले थे। उन्होंने कहा, "अच्छे रबी उत्पादन, सरकार द्वारा खरीद केंद्र खोलने, फसल की अच्छी कीमतों के संकेत और जलाशय के स्तर समेत कई सकारात्मक कारण हैं, जिनके चलते ट्रैक्टर की मांग रही। हालांकि, सुधार की दर इस बात पर निर्भर करेगी कि लॉकडाउन की छूट के बाद एनबीएफसी की शुरुआत सहित ऑन-ग्राउंड सेल्स ऑपरेशंस को कितने जल्दी सामान्य किया जाता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed