सड़क हादसे के दौरान कितनी सुरक्षित है Mahindra Thar 2020? मिले हैरान करने वाले नतीजे
Mahindra Thar 2020 सड़क हादसे के दौरान कितनी सुरक्षित है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लॉन्च के बाद से अब तक में इसे ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। इसकी भारी मांग का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इस ऑफ रोडिंग कार पर 7 महीने तक की वेटिंग पीरियड चल रही है।
ऐसे में हाल ही में Global NCAP ने इस कार के सुरक्षा फीचर्स को लेकर कार क्रैश टेस्ट किया। सबसे पहले बता दें कि Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत करेगी।
देश की सबसे सुरक्षित ऑफ रेडिंग कार है Mahindra Thar 2020
- एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए भी इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है।
- टेस्टिंग के दौरान एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.52 अंक और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 41.11 अंक मिले हैं।
- Global NCAP ने महिंद्रा थार के स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर वाली कार को क्रैश टेस्ट किया। इसका कार में डुअल एयरबैग्स और एबीएस (एंटीलॉक ब्रेक्स) दिए गए हैं।
Mahindra Thar का परफॉर्मेंस
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
Mahindra Thar की कीमत
Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाती है।