{"_id":"5fa1653699153e2b955d63ce","slug":"mahindra-sold-44359-units-in-the-festive-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में भी नहीं मिला महिंद्रा को भारतीय ग्राहकों का साथ, बिक्री में आई गिरावट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
त्योहारी सीजन में भी नहीं मिला महिंद्रा को भारतीय ग्राहकों का साथ, बिक्री में आई गिरावट
Tue, 03 Nov 2020 07:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
2020 Mahindra Scorpio BS6
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर महीने में जहां ज्यादातर वाहन कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, त्योहारी सीजन भी महिंद्रा के लिए राहत की खबर लेकर नहीं आ पाया। कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 44,359 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की। जबकि, महिंद्रा ने अक्तूबर 2029 में कुल 51,896 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की थी। हालांकि, पिछले साल की तुलना में भले ही कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अगर पिछले कुछ महीनों से इसकी तुलना करें तो कंपनी की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि महिंद्रा ने अगस्त 2020 में 30,426 वाहनों और सितंबर 2020 में 34,351 वाहनों की बिक्री की थी।
विज्ञापन
यूटीलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,317 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 17,785 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई थी।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,622 पैसेंजर वाहनों (इनमें यूवी, कार और वैन्स शामिल हैं)की बिक्री हुई। जहां पिछले साल की तुलना में मामूली बढ़त दर्ज की गई।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,622 पैसेंजर वाहनों (इनमें यूवी, कार और वैन्स शामिल हैं)की बिक्री हुई। जहां पिछले साल की तुलना में मामूली बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
9 लाख रुपये से सस्ती Mahindra की eKUV100 लॉन्च के लिए तैयार
Mahindra भारत में अपनी eKUV100 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपनी इस नए इलेक्ट्रिक कार को आने वाले तीन महीनों के अंदर भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि कंपनी ने इसे सबसे पहले इसी साल ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में पेश किया था। यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में से एक है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान ही इसकी कीमतों पर से पर्दा हटा दिया था। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये है।
Mahindra eKUV100 में 40 kW का मोटर दिया गया है, जो 53 bhp की मैक्सिमम पावर और 120 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जो इसके फ्रंट व्हील को ज्यादा पावर देता है। वहीं, पावर के लिए इसमें 15.9 kWh की लिथियम-ऑयन बैटरी दी हई है। यह इलेक्ट्रिक कार 120 किलोमीटर का रेंज देगी। आसान भाषा में कहें तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक बिना रुके चलेगी। इसमें स्टैंडर्ड और फास्ट चार्जिंग दोनों का विकल्प दिया गया है।