फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra scorpio 2021 new mahindra scorpio launch date mahindra scorpio 2021 new model price new mahindra scorpio 2021 model suv cars in india 2021

Mahindra Scorpio 2021 आ रही है नए अवतार में, पहले से बड़ी होगी एसयूवी, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स

Fri, 05 Mar 2021 10:37 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 10:37 AM IST
सार

स्कॉर्पियो के लेटेस्ट 2021 मॉडल को सड़कों पर एक बार फिर देखा गया है। हालांकि नई स्कॉर्पियो पूरी तरह से ढकी हुई थी। नई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि भारत में आने वाली महिंद्रा एसयूवी उत्पादन के लिए लगभग तैयार है। 

विज्ञापन
mahindra scorpio 2021 new mahindra scorpio launch date mahindra scorpio 2021 new model price new mahindra scorpio 2021 model suv cars in india 2021
Mahindra Scorpio - फोटो : Mahindra (For Reference Only)

विस्तार

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपने पोर्टफोलियो में नई कारों को पेश करने की तैयारी में है। न्यू-जेनरेशन थार एसयूवी के बाद, घरेलू ऑटो निर्माता अब देश में नई Scorpio (स्कॉर्पियो) और XUV500 (एक्सयूवी500) को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी पहले XUV500 को लॉन्च करेगी, जिसके बाद स्कॉर्पियो को न्यू-जेनरशन अवतार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी नई स्कॉर्पियो में क्या बदलाव कर रही है जिससे ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके। जानते हैं डिटेल्स। 
विज्ञापन

एकदम नया लुक

स्कॉर्पियो के लेटेस्ट 2021 मॉडल को सड़कों पर एक बार फिर देखा गया है। हालांकि नई स्कॉर्पियो पूरी तरह से ढकी हुई थी। लेकिन इसकी तस्वीरों से इसके फ्रंट लुक के बारे में पता चलता है। कार को सामने की तरफ एक नया और बोल्ड सात-स्लेट ग्रिल के साथ देखा जा सकता है। मेन ग्रिल के साथ ही अपडेटेड हेडलैंप भी दी गई हैं जोकि डीआरएल के साथ इंटीग्रेटेड हैं। इसके नीचे फ्रंट बंपर भी नया है। हालांकि फ्रंट फॉग लैंप पूरी तरह से ढके हुए थे, जिससे इसका खुलासा नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रियर भी नए लुक वाला

एसयूवी के रियर एंगल से थोड़ा टेढ़ा रियर ग्लास पैनल दिखता है, जबकि टेलगेट भी काफी नए लुक वाला दिखता है। टेललाइट्स कवर किए हुए थे। हालांकि अगर ये फुल-एलईडी यूनिट हो तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। टेस्टिंग के दौरान देखी गई कार में 17 इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स देखे गए हैं, जिससे एसयूवी का लुक काफी बोल्ड दिखता है। 
विज्ञापन

इंजन

न्यू-जेनरशन महिंद्रा स्कॉर्पियो में कंपनी का नया 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन नई थार में भी मिलता है। नई एसयूवी में यह इंजन अधिकतम 150 PS का पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके अलावा, इसमें नया बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन भी मिल सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट दी जा सकती है। 

पहले से बड़ी होगी एसयूवी

नई एसयूवी में महिंद्रा की नई लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस दी जाएगी। इसका इस्तेमाल न्यू-जेनरेशन थार में भी किया गया है। इस कारण से नई स्कॉर्पियों पहले से ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची होगी। नई एसयूवी पर व्हीलबेस भी थोड़ा लंबा होगा जिससे नई महिंद्रा स्कॉर्पियो के अंदर ज्यादा केबिन स्पेप मिलेगा। 

लॉन्चिंग और कीमत

न्यू-जेनरशन महिंद्रा स्कॉर्पियो को कई बार टेस्टिंग के दौरान अलग-अलग जगहों और वातावरणों में देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एसयूवी को इस महीने या गर्मियों में लॉन्च करने वाली थी। देश में सेमी-कंडक्टरों की कमी की वजह से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर इसका खासा असर पड़ा है। हालांकि इसकी नई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि भारत में आने वाली महिंद्रा एसयूवी उत्पादन के लिए लगभग तैयार है। न्यू स्कॉर्पियो को 2021 की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमतों को लेकर अनुमान है कि यह एक्स-शोरूम करीब 12 लाख रुपये से शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed