फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra reduced the prices of its XUV500 by Rs 16000

16000 रुपये तक सस्ती हो गई Mahindra की XUV500, ऑटोमैटिक वेरिएंट हुआ लॉन्च

Sat, 29 Aug 2020 08:15 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 29 Aug 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mahindra reduced the prices of its XUV500 by Rs 16000
Mahindra XUV500 2019

कोरोना काल में जहां ज्यादा तर कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों को बढ़ा रही हैं, वहीं महिंद्रा इस ट्रेंड से अलग अपनी गाड़ियों की कीमतों को घटा रही है। इस कड़ी में अब Mahindra की XUV500 भी शामिल हो गई है, जिसकी कीमतों को कंपनी ने 16,000 रुपये तक घटा दिया है। बता दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने अपनी XUV300 की कीमतों को 1 लाख रुपये तक घटा दिया था। 

विज्ञापन


बीएस-6 इंजन से लैस XUV500 की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.20 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 17.70 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद XUV500 की एक्स-शोरूम कीमत 13.10 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 17.54 लाख रुपये तक जाती है।

विज्ञापन

Mahindra XUV500 की कीमतें


Mahindra XUV500 भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है।


Mahindra XUV500  W5 वेरिएंट

  • नई कीमत: 13.10 लाख रुपये
  • पुरानी कीमत: 13.20 लाख रुपये


Mahindra XUV500  W7 वेरिएंट

  • नई कीमत: 14.40 लाख रुपये
  • पुरानी कीमत: 14.50 लाख रुपये


Mahindra XUV500  W9 वेरिएंट

  • नई कीमत: 16.04 लाख रुपये
  • पुरानी कीमत: 16.20 लाख रुपये


Mahindra XUV500  W11 (O) वेरिएंट

  • नई कीमत: 17.54 लाख रुपये
  • पुरानी कीमत: 17.70 लाख रुपये

 

परफॉर्मेंस


BS6 कंप्लाएंट वाली XUV500 को कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान यानी कि अप्रैल 2020 में भारत में लॉन्च किया था। इसमें ताकत के लिए 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 155 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। 

विज्ञापन

लॉन्च हुआ ऑटोमैटिक वेरिएंट


महिंद्रा ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले BS6 Mahindra XUV500 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि मौजूदा वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता था। कीमत की बात करें तो इसके W7 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट की कीमत 15.65 लाख रुपये है। वहीं, इसके W9 AT की कीमत 17.36 लाख रुपये है। जबकि, इसके W11(O) वेरिएंट की कीमत 18.88 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed