8 सीटर में मिलेगी Mahindra Marazzo, केवल 8 हजार रुपए कीमत होगी ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
M8 वैरियंट मराजो का टॉप वैरियंट
महिन्द्रा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एमपीवी महिन्द्रा मराजो का 8 सीटर को M8 वैरियंट में लॉन्च किया है। M8 वैरियंट मराजो का टॉप वैरियंट है, जिसमें 7 और 8 सीटर का ऑप्शन मिलता है। वहीं मराजो का 8 सीटर ऑप्शन 7 सीटर से मात्र 8 हजार रुपए महंगा है। मराजो के 8 सीटर वैरियंट की कीमत 13.98 लाख रुपए है।
सेकेंड रो पैसेंजर्स के लिए विंडो माउंटेड सनशेड्स
महिन्द्रा मराजो M8 वैरियंट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 7 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, 17 इंच अलॉय व्हील्स, डेटाइम रनिंग लाइट्स, फॉक्सलैदर सीट्स, सेकेंड रो पैसेंजर्स के लिए विंडो माउंटेड सनशेड्स का फीचर है।
इटैलियन डिजाइन हाउस पिनिनफैरिना किया डिजाइन
महिन्द्रा मराजो को महिन्द्रा डिजाइन स्टूडियो और इटैलियन डिजाइन हाउस पिनिनफैरिना ने मिल कर डिजाइन किया है। वहीं महिन्द्रा मराजो को पहली बार मल्टी पर्पज व्हीकल यानी एमपीवी सेगमेंट में ग्लोबल एनकैप से 4 स्टार क्रेश सेफ्टी रेटिंग मिली है।
2020 में आएगा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पेट्रोल वैरियंट
वहीं मराजो में 1.5 लीटर का डी15 चार सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 123 पीएस की पॉवर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। मराजो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। वहीं इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पेट्रोल वैरियंट अगले साल 2020 की शुरुआत में लॉन्च होगा।