फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra marazzo gifted to fishermen jaisal kp singh , hero of kerala flood rescue

केरल के इस मछुआरे को इनाम में मिली ब्रांड न्यू मरोजो

Wed, 12 Sep 2018 11:34 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
mahindra marazzo gifted to fishermen jaisal kp singh , hero of kerala flood rescue
jaisal kp singh got brand new marazzo

केरल में आई बाढ़ ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। लाखे लोगों ने अपना घर खो दिया है। सैकड़ों लोग मारे गए हैं। इस आपदा से निपटने के लिए देश ही नहीं दुनिया ने भी हाथ बढ़ाया है। किसी ने खाने पीने का सामान भेजकर तो किसी ने पैसे जिससे जो बन सका किया। देखा जाए तो असली हिम्मत वहां की पुलिस और सेना ने दिखाई।

विज्ञापन


वहां के मछुआरे इस बाढ़ में काफी सहायक रहें। जिन्होंने बोट की सहायता से सेना के साथ मिलकर लाखों लोगों को घर पहुंचाया। मछुआरों की इस हिम्मत को देखते हुए कई जगह से उन्हे सराहा गया। इसमें ऐसे ही एक शख्स जैसल केपी थे जिन्होने अपने घुटने जमीन पर टेकर महिलाओं और बच्चों को नाव पर चढ़ने में मदद कर रहे थे। महिलाएं और बच्चे जैसल की पीठ पर से नाव पर चढ़े थे।

विज्ञापन

mahindra marazzo gifted to fishermen jaisal kp singh , hero of kerala flood rescue
marrazo

तारीफ के साथ-साथ जैसल केपी को अपने इस काम के लिए जगह-जगह सम्मान भी मिल रहा है। हाल ही में केरला के कैलिकट स्थित इराम मोटर्स ने जैसल केपी को नई महिंद्रा मराज़ो गिफ्ट में दी है। जैसल को ये कार केरल के लेबर मिनिस्टर टी पी रामकृष्नन और इराम मोटर्स के चेयरमैन सिद्दिक अहमद के हाथों सौंपा गया।

जैसल को मिली ब्रांड न्यू महिंद्रा मराजो कार हाल ही लांच हुई थी। जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गई थी। महिंद्रा मराजो को कुल चाल वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें M2, M4, M6 और M8 शामिल है। बेस वेरिएंट M2 की कीमत शुरू होती है 9.99 लाख से जो टॉप-एन्ड वेरिएंट के लिए 13.90 लाख रुपए तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed